लाइव न्यूज़ :

चीन ने भारत के साथ टीका प्रतिद्वंद्विता की खबरों को कमतर करने की कोशिश की

By भाषा | Updated: January 25, 2021 23:42 IST

Open in App

बीजिंग, 25 जनवरी चीन ने सोमवार को भारत के साथ कोविड-19 रोधी टीके से संबंधित प्रतिद्वंद्विता की खबरों को कमतर करने की कोशिश करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर ‘‘विद्वेषपूर्ण’’ प्रतिस्पर्धा तथा टकराव नहीं होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि भारत महामारी को शिकस्त देने के लिए विभिन्न देशों को अपने यहां निर्मित टीकों की आपूर्ति कर एक बड़ा प्रतिस्पर्धी बनकर उभरा है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियांग ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि चीन अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए टीका उत्पादन में अधिक देशों के शामिल होने का स्वागत करता है।

टीका कूटनीति को लेकर भारत और चीन के बीच प्रतिद्वंद्विता संबंधी चीनी मीडिया की खबर के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक देश को टीका विकल्प स्वतंत्र रूप से चुनना चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मुद्दे पर विद्वेषपूर्ण प्रतिस्पर्धा तथा टकराव नहीं होना चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि चीन का अच्छा खासा निवेश रखने वाले नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव जैसे देशों द्वारा भारतीय टीकों का विकल्प चुने जाने से बीजिंग हतप्रभ है।

भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और मोरक्को सहित कई देशों को टीकों की आपूर्ति कर रहा है।

नयी दिल्ली अब तक भूटान, मालदीव, नेपाल, बांग्लादेश, म्यामां, मॉरीशस और सेशल्स को कोविड रोधी टीकों की खेप पहुंचा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'