लाइव न्यूज़ :

नेपाल को कोविड-19 टीकों की पांच लाख खुराकें देगा चीन

By भाषा | Updated: February 6, 2021 19:14 IST

Open in App

काठमांडू, छह फरवरी चीन ने नेपाल को कोविड-19 टीकों की पहली खेप भेजी तथा उसके अधिकारियों ने शनिवार को यहां कहा कि नेपाल को अनुदान के तौर पर टीकों की 5,00,000 खुराकें भेजी जाएंगी।

नेपाल के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अपने नेपाली समकक्ष प्रदीप ज्ञवाली के साथ शुक्रवार शाम को फोन पर बात की और आश्वासन दिया कि टीका सहयोग में चीन नेपाल को प्राथमिकता देगा।

इसमें बताया गया कि वांग ने घोषणा की कि चीन अनुदान के आधार पर नेपाल को कोविड-19 टीकों की 5,00,000 खुराकें देगा।

चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ज्ञवाली के साथ बातचीत में वांग ने कहा कि नेपाल को कोविड-19 टीकों की तत्काल आवश्यकता है जिसे चीन महत्वपूर्ण मानता है और उसने सहायता के रूप में टीकों की पहली खेप उसे देने का फैसला लिया है।

काठमांडू में चीन के दूतावास की ओर से हाल में कहा गया था कि चीन नेपाल को टीकों की 300,000 खुराकें देगा जिससे नेपाल के 1,50,000 लोग लाभान्वित हो सकते हैं।

‘माए रिपब्लिका’ पोर्टल के मुताबिक दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई बातचीत में चीन ने नेपाल को 500,000 खुराकें देने का फैसला किया।

चीन के इस फैसले को बीजिंग की टीका कूटनीति के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि 22 जनवरी को भारत ने नेपाल को कोविड-19 की दस लाख खुराकें भेंट की थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां