लाइव न्यूज़ :

चीन ने किया "पोलर सिल्क रोड" नीति का खुलासा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 26, 2018 22:10 IST

चीन ने आधिकारिक रूप से आर्कटिक नीति को श्वेत पत्र के द्वारा जारी किया। अपने श्वेत पत्र में चीन ने कहा कि, वह विभिन्न उद्यमों को बुनियादी ढांचों के निर्माण और प्रायोगिक व्यावसायिक यात्राओं के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Open in App

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को अपनी महत्वाकांक्षाओं परियोजना वन बेल्ट एंड वन रोड (ओबोर) के विस्तार का खाका पेश किया है। इसमें ओबोर को आर्कटिक तक ले जाने वाली एक लेन तैयार की गई है। इसके लिए ग्लोबल वार्मिंग के कारण खुले नए रास्तों का जहाजों की आवाजाही के लिए विकास किया जाएगा।

चीन ने आधिकारिक रूप से आर्कटिक नीति को श्वेत पत्र के द्वारा जारी किया। अपने श्वेत पत्र में चीन ने कहा कि, वह विभिन्न उद्यमों को बुनियादी ढांचों के निर्माण और प्रायोगिक व्यावसायिक यात्राओं के लिए प्रोत्साहित करेगा। इसके साथ ही वह बुनियादी ढांचे और कारोबारी रास्ता तैयार करेगा जो भविष्य में आर्कटिक शिपिंग मार्ग के लिए रास्ता तैयार करेगा। चीन ने इसका नाम "पोलर सिल्क रोड" दिया है। 

श्वेत पत्र के अनुसार, आर्थिक भूमंडलीकरण और क्षेत्रीय एकीकरण के विकास के बीच रणनीति ,अर्थव्यवस्था ,विज्ञान व तकनीक ,पर्यावरण ,जहाजरानी और संसाधन में आर्कटिक का मूल्य निरंतर बढ़ रहा है ।आर्कटिक मामले आर्कटिक क्षेत्र के बाहर के देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समग्र हितों से जुड़े हैं ,जिस का विश्वव्यापी महत्व और प्रभाव है। इस श्वेत पत्र में यह भी कहा गया है कि चीन आर्कटिक मामले में सकारात्मक हिस्सेदार, निर्माणकर्ता और योगदानकर्ता है।चीन आर्कटिक विकास के लिए चीनी बुद्धि और शक्ति प्रदान करेगा।

टॅग्स :जी जिनपिंगचीनविदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा