लाइव न्यूज़ :

चीन ने Tik Tok पर अमेरिका द्वारा लगाए गए आरोपों का किया विरोध, कहा- किसी देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं किया

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 11, 2020 14:08 IST

टिकटॉक पर चीन की इंटरनेट कंपनी बाइटडांस का मालिकाना हक है। टिकटॉक छोटे वीडियो साझा करने वाली सोशल मीडिया ऐप है।

Open in App
ठळक मुद्देमाइक्रोसॉफ्ट और बाइटडांस के बीच टिकटॉक को खरीदने की बातचीत चल रही है। भारत टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश है। भारत ने टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था।

बीजिंग: अमेरिका में टिकटॉक रहेगा या बंद हो जाएगा, इसका फैसला 15 सितंबर तक हो जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की टिकटॉक के लिए उसके अमेरिकी परिचालन को बंद करने या उसे किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने की अंतिम तिथि 15 सितंबर से आगे खिसकाने से गुरुवार (10 सितंबर) को मना कर दिया है। टिकटॉक को लेकर अमेरिका में चल रहे विवाद पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमेरिका ने टिकटॉक पर राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर जो भी आरोप लगाए हैं, हम उसका विरोध करते हैं। 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा, टिकटॉक को लेकर चीन राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा का दुरुपयोग करने और अन्य देशों की विशिष्ट कंपनियों पर अत्याचार करने के लिए अपनी राष्ट्रीय शक्ति का उपयोग करने के अमेरिकी प्रयास का विरोध करता है। 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने आतंकवाद को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, आतंकवाद सभी देशों के लिए एक चुनौती है और पाकिस्तान ने इसके खिलाफ लड़ते हुए बलिदान दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसका सम्मान करना चाहिए। चीन सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 15 सितंबर तक टिकटॉक किसी अमेरिकी कंपनी को बेचें या बंद करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने एक कार्यकारी आदेश जारी कर चीनी कंपनी के सामने अपने अमेरिकी परिचालन का मालिकाना हक बदलकर स्थानीय कंपनी को देने या बंद करने के लिए 15 सितंबर तक का वक्त दिया था।

डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (10 सितंबर) को संवाददाताओं से कहा, मैं अंतिम तिथि आगे नहीं बढ़ा रहा हूं। यह 15 सितंबर है। टिकटॉक के लिए आखिरी तारीख में कोई विस्तार नहीं होगा। एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, हम देखेंगे कि क्या होता है, या तो यह बंद होगी या वे इसे बेचेंगे।

माइक्रोसॉफ्ट और बाइटडांस के बीच टिकटॉक को खरीदने की बातचीत चल रही है। इससे पहले भारत ने टिकटॉक सहित चीन के कई ऐप पर प्रतिबंध लगाए हैं। भारत टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश है। भारत ने टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए 100 से अधिक और चीनी ऐप को प्रतिबंध किया है। 

टॅग्स :टिक टोकचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट