लाइव न्यूज़ :

वीगर मुस्लिमों को क्यों मिटा देना चाहता है चीन, कंसंट्रेशन कैंप में दे रहा है अमानवीय यातनाएं

By विकास कुमार | Updated: February 11, 2019 17:12 IST

चीन की सरकार ने शिनजियांग में लगभग 10 लाख मुसलमानों को एक हिरासत कैंप में रखा है. रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि इन कैम्पों में वीगर मुसलमानों पर बेइंतहा अत्याचार किया जाता है और उन्हें चीन की कम्युनिस्ट सरकार के प्रति वफादारी सिखाया जाता है. 

Open in App
ठळक मुद्देवीगर मुस्लिमों की जनसंख्या शिनजियांग प्रान्त की कूल आबादी का 45 प्रतिशत है. ये तुर्की की भाषा बोलते हैं.शिनजियांग प्रान्त में रहने वाले मुसलमानों को चीन की सरकार ने नमाज पढ़ने पर भी बैन लगा रखा है. यहां की महिलाओं को बुर्का भी नहीं पहनने दिया जाता है.

चीन के शिनजियांग प्रान्त में अल्पसंख्यक वीगर समुदाय से आने वाले एक संगीतकार की मौत के बाद तुर्की ने चीन से मांग की है कि वीगर मुसलमानों पर अत्याचार करने वाले कंसंट्रेशन कैंप को बंद किया जाये. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब्दुर्रहीम हेयीत शिनजियांग प्रान्त में 8 वर्ष की सजा काट रहे थे. चीन की सरकार ने इस क्षेत्र में लगभग 10 लाख मुसलमानों को एक हिरासत कैंप में रखा है. कई विदेशी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि इन कैम्पों में वीगर मुसलमानों पर बेइंतहा अत्याचार किया जाता है और उन्हें चीन की कम्युनिस्ट सरकार के प्रति वफादारी सिखाया जाता है. 

तुर्की के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इन लोगों का कंसंट्रेशन कैंपों में रखकर उत्पीड़न किया जा रहा है. वहीं चीन कहता है कि ये पुनर्शिक्षा केंद्र हैं जहां लोगों को फिर से शिक्षित किया जाता है. चीनी सरकार वीगर समुदाय पर कड़ी निगरानी रखता है और इनके धार्मिक हितों को कुचलने की ख़बरें आये दिन देश-विदेश में सुर्खियां बनती हैं. यह समुदाय चीन के पश्चिमी प्रान्त में रहता है और ये तुर्की की भाषा बोलते हैं. 

नमाज बैन और बुर्का पहनने की आजादी नहीं 

शिनजियांग प्रान्त में रहने वाले मुसलमानों को चीन की सरकार ने नमाज पढ़ने पर भी बैन लगा रखा है. यहां की महिलाओं को बुर्का भी नहीं पहनने दिया जाता है. और बीते साल ही यह खबर आई थी कि रमजान के पवित्र महीने में कम्युनिस्ट सरकार द्वारा रोजा रखने पर भी पाबन्दी लगा दी गई थी. पुरुषों को लम्बी दाढ़ी रखने पर हिरासत में ले लिया जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने भी कई बार वीगर मुसलमानों के मानवाधिकारों को लेकर चिंता जताई है. लेकिन चीन इसे अपने देश का आंतरिक मामला बताकर खारिज करता रहा है. 

वीगर मुसलमान और तुर्की 

शनिवार को जारी एक बयान में तुर्की ने कहा है, "अब ये कोई राज़ नहीं है कि हिरासत में रखे गए दस लाख से अधिक वीगर मुसलमानों को प्रताड़ित किया जा रहा है और उन्हें राजनीतिक तौर पर ब्रेनवाश किया जा रहा है." वीगर मुसलमानों की हालत को लेकर अंतर्राष्ट्रीय दबाव को चीन बार हर बार खारिज कर देता है. चीन सरकार इस क्षेत्र को अलगाववादी लोगों का ठिकाना मानती है, जो चीन की संप्रभुता के लिए खतरा बन सकते हैं. और इसी तर्क के सहारे चीन शिनजियांग में वीगर समुदाय पर अपनी पार्टी की विचारधारा थोपने की कोशिश करता है. 

वीगर मुस्लिमों की जनसंख्या शिनजियांग प्रान्त की कूल आबादी का 45 प्रतिशत है. ये तुर्की की भाषा बोलते हैं. चीन के इस प्रान्त में कई वीगर अलगाववाद को बढ़ावा देते हैं और चीन की सरकार से अलग देश की मांग करते हैं. अलगाववादी वीगर कई बार क्षेत्र में स्थानीय लोगों पर हमला कर चुके हैं. 2011 में एक ट्रक ड्राईवर को बंधक बनाने के बाद पैदल यात्रियों को कुचल दिया गया था जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी. 

टॅग्स :चीनसंयुक्त राष्ट्रइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा