लाइव न्यूज़ :

चीन ने शिनजियांग में श्रमिकों पर ज्यादती के ब्रिटेन के आरोपों का खंडन किया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:04 IST

Open in App

बीजिंग, 13 जनवरी (एपी) चीन ने उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र शिनजियांग में अल्पसंख्यक लोगों से जबरन मजदूरी करवाने के ब्रिटेन के आरोपों को लेकर अपना बचाव किया है।

ब्रिटेन सरकार ने अपने देश की कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है उनके उत्पाद के लिए शिनजियांग में लोगों से जबरन मजदूरी नहीं करवायी जाए और ऐसा नहीं करने पर कंपनियों को जुर्माना भरना पड़ सकता है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि शिनजियांग क्षेत्र में काम करने वाली ब्रिटिश कंपनियों को नियमों के पालन के लिए निर्देश जारी किया गया है।

ब्रिटेन की सरकार नियमों के उल्लंघन पर शिनजियांग से सामान की आपूर्ति करने वाली कंपनियों पर रोक और आयात की समीक्षा करना चाहती है। चीन पर आरोप है कि वह शिनजियांग में उइगुर और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक समूहों के मानवाधिकारों का उल्लंघन करता है।

चीन ने उन आरोपों से इनकार किया है कि उसने मानवाधिकारों की अवहेलना की और जबरन लोगों से काम करवाए गए। चीन ने कहा कि उसका मकसद अल्पसंख्यकों की आमदनी बढ़ाना है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि चीन अपने राष्ट्रीय हितों और अखंडता की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा और अपनी अखंडता, सुरक्षा और विकास हितों का दृढ़तापूर्वक रक्षा करेगा।

झाओ ने कहा, ‘‘ब्रिटेन समेत कुछ देशों ने तथाकथित मानवाधिकार के मुद्दे के नाम पर जानबूझकर चीन के खिलाफ झूठ फैलाया है। इसने उनके पाखंड को उजागर कर दिया है। वे शिनजियांग के विकास को रोकना चाहते हैं और चीन के आंतरिक मामलों में दखल दे रहे हैं। ’’

राब ने कहा था कि ब्रिटेन को सुनिश्चित करना होगा कि शिनजियांग में जबरन मजदूरी करवाने वाली कंपनी ब्रिटेन में कारोबार नहीं करे और ब्रिटेन का कोई भी कारोबार इस तरह की आपूर्ति श्रृंखला में शामिल नहीं हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना