लाइव न्यूज़ :

China Coronavirus: चीन की बढ़ी चिंता, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा- नया वुहान बनता जा रहा सुइफेनेहे शहर, तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामले

By गुणातीत ओझा | Updated: April 15, 2020 14:18 IST

चीन में कोरोना वायरस के 46 नए मामलों में से 10 स्थानीय संक्रमण से जुड़े हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विदेश से आ रहे नागरिकों को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि आने वाले समय में रूस से लगी पूर्वोत्तर सीमा पर स्थित शहर दूसरा वुहान बन सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विदेश से आ रहे नागरिकों को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि आने वाले समय में रूस से लगी पूर्वोत्तर सीमा पर स्थित शहर दूसरा वुहान बन सकता है।चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बुधवार को कहा कि इन 46 नए मामलों में अधिकतर विदेश से लौटे चीन के नागरिक हैं।

बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस के 46 नए मामलों में से 10 स्थानीय संक्रमण से जुड़े हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विदेश से आ रहे नागरिकों को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि आने वाले समय में रूस से लगी पूर्वोत्तर सीमा पर स्थित शहर दूसरा वुहान बन सकता है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बुधवार को कहा कि इन 46 नए मामलों में अधिकतर विदेश से लौटे चीन के नागरिक हैं।

इनके साथ ही हाल ही में सामने आए नए मामलों की संख्या मंगलवार को 1,500 हो गई। इनमें 10 स्थानीय संक्रमण के मामले भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि चीन-रूस सीमा पर स्थित सुइफेनेहे शहर नया वुहान बनता जा रहा है क्योंकि यहां रूस से आए अधिकतर लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। एनएचसी ने बताया कि मंगलवार को 57 लोग बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए, जिसके साथ ही देश में ऐसे मामलों की संख्या 1,023 हो गई। ये ऐसे लोग हैं, जिनमें वायरस के बुखार, खांसी, गले में दर्द जैसे कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन फिर भी ये जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

ये लोग संक्रमित हैं और इनसे दूसरों लोग भी संक्रमित हो सकते हैं। इस बीच, हुबेई प्रांत में वायरस से एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या मंगलवार को 3,342 हो गई। देश में मंगलवार तक कुल 82,295 पुष्ट मामले थे। इनमें इससे जान गंवाने वाले 3,342 लोग,1,91,137 वे लोग जिनका इलाज जारी है और ठीक हो चुके 77,816 लोग शामिल हैं। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार मंगलवार तक हांगकांग में चार लोगों की मौत के साथ कुल 1,012 पुष्ट मामले थे। वहीं मकाउ में 45 और ताइवान में 393 मामलें थे, जिनमें इससे जान गंवाने वाले छह लोग शामिल है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल