लाइव न्यूज़ :

चीन ने औद्योगिक दुर्घटनाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की प्रतिबद्धता जतायी

By भाषा | Updated: June 18, 2021 16:26 IST

Open in App

बीजिंग, 18 जून (एपी) सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने उसकी स्थापना के 100 साल पूरे होने के मौके पर भव्य जश्न मनाने की तैयारी कर रहे चीन ने आने वाले दिन में बड़ी औद्योगिक दुर्घटनाओं या हिंसा के जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देने की प्रतिबद्धता जतायी है।

उप प्रधानमंत्री लियू हि ने बृहस्पतिवार को एक बैठक में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा जांच के आदेश दिए।

बैठक के बाद जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘ विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाओं को बार-बार होने से रोकने और पार्टी की स्थापना की शताब्दी मनाने के लिए एक सुरक्षित तथा स्थिर वातावरण बनाने का संकल्प किया ।’’

शियान में रविवार को एक बाजार में गैस रिसाव में 25 लोगों की मौत और 10 जून को उत्तरी प्रांत शांक्सी में लौह अयस्क की खदान में फंसे सभी 13 खनिक की मौत के बाद यह बैठक की गई। अधिकारियों ने खदान हादसे के मामले 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया है जबकि बाजार में विस्फोट के मामले जांच जारी है।

बयान में कहा, ‘‘ उत्पादन सुरक्षा के कानून को कठोरता से लागू करें, कानूनों तथा विनियमों के विभिन्न उल्लंघनों पर सख्ती से कार्रवाई करें, दुर्घटनाओं की गहन जांच करें और कानूनों तथा विनियमों के तहत जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें