लाइव न्यूज़ :

चीन में कोरोना वायरस के संदिग्धों को जिस होटल में रखा गया था उसकी इमारत गिरी, 70 लोग मलबे में दबे

By भाषा | Updated: March 7, 2020 22:25 IST

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक 70 लोग अब भी मलबे में दबे हैं। एजेंसी ने बताया कि होटल में उन लोगों को पृथक कर रखा गया था जो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के क्वांझू शहर में शनिवार को एक होटल की इमारत गिरने से 70 लोग मलबे में दब गए।सरकारी मीडिया के मुताबिक इस होटल का इस्तेमाल कोरोना वायरस के संदिग्ध संक्रमितों को पृथक रखने के लिए किया जा रहा था।

चीन के क्वांझू शहर में शनिवार को एक होटल की इमारत गिरने से 70 लोग मलबे में दब गए। सरकारी मीडिया के मुताबिक इस होटल का इस्तेमाल कोरोना वायरस के संदिग्ध संक्रमितों को पृथक रखने के लिए किया जा रहा था।

यहां की सरकारी मीडिया के मुताबिक फुजियान प्रांत स्थित 80 कमरों के होटल की इमारत स्थानीय समयानुसार शाम करीब साढ़े सात बजे गिरी। बाद में बचाव दल ने 33 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक 70 लोग अब भी मलबे में दबे हैं। एजेंसी ने बताया कि होटल में उन लोगों को पृथक कर रखा गया था जो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे।

शिन्हुआ के मुताबिक बचाव एवं राहत कार्य के लिए 147 सदस्यीय दल को भेजा गया है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से इनसानों में संक्रमण की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में चीन के ही वुहान शहर में हुई थी और अबतक इससे दुनिया में करीब 3,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसईमारत गिरने की दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल