लाइव न्यूज़ :

चीन ने अधिकारियों से अनिवार्य कोविड-19 टीकाकरण पर रोक लगाने के लिए कहा

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:43 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 12 अप्रैल चीन के केंद्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपने प्रांतीय समकक्षों से कहा है कि अनिवार्य टीकाकरण प्रक्रिया को स्थगित करें क्योंकि देश में जून तक 56 करोड़ लोगों के टीकाकरण लक्ष्य को हासिल करने की खातिर कुछ शहरों ने कथित तौर पर आवश्यक उपाय अपनाए हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के रोग नियंत्रण ब्यूरो के उप प्रमुख वू लियांगयू ने रविवार को मीडिया से कहा कि चीन ने ‘‘जरूरतमंद लोगों के टीकाकरण और चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण को आगे बढ़ाने की रणनीति’’ अपनाई है और शनिवार तक देश में 16.44 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका था जिससे दुनिया में यह व्यापक टीकाकरण कार्यक्रम में दूसरा तेजी से टीका लगाने वाला देश हो गया है। यह जानकारी सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने दी।

एनएचसी के प्रवक्ता मी फेंग ने कहा, ‘‘कुछ स्थानों पर अनुपयुक्त उपाय अपनाए गए जिसमें ‘सभी के लिए एक ही तरीका’ या ‘सभी के लिए आवश्यक’ वाला रूख अपनाया गया जिसे ठीक करने की जरूरत है।’’

वू ने कहा कि व्यापक टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कुछ स्थानों ने उपयुक्त तरीके नहीं अपनाए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि यह स्थिति व्यापक नहीं है लेकिन इसमें संगठन और प्रबंधन की कमी झलकती है।

हालिया मामले में दक्षिण चीन के हैनान प्रांत के वेनचेंग शहर में अधिकारियों ने विवादास्पद कोविड-19 टीकाकरण नोटिस वापस ले लिया जिसमें दावा किया गया कि जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हो रहा है उन्हें सार्वजनिक परिवहन और रेस्तरां एवं सुपरमार्केट जैसे सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?