लाइव न्यूज़ :

Chile New President: 35 वर्षों के बाद दक्षिणपंथी सरकार?, जोस एंतोनियो कास्ट ने कम्युनिस्ट उम्मीदवार जेनेट जारा को हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2025 10:42 IST

Chile New President: लाखों अवैध प्रवासियों को देश से निर्वासित करने और कमजोर अर्थव्यवस्था को फिर से रफ्तार देने का वादा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देChile New President: मतदाताओं का व्यापक समर्थन मिला।Chile New President: जीत के लिए बधाई दी। Chile New President: ‘‘बड़ी जिम्मेदारी’’ को लेकर गंभीर है।

सैंटियागोः चिली के राष्ट्रपति पद के चुनाव में धुर रूढ़िवादी उम्मीदवार जोस एंतोनियो कास्ट ने अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं सत्तारूढ़ मध्य-वामपंथी गठबंधन की उम्मीदवार को शिकस्त देकर बड़ी जीत हासिल की। कास्ट की जीत ने देश में 35 वर्षों के लोकतंत्र के दौरान अब तक की सबसे दक्षिणपंथी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। कास्ट को 58.2 प्रतिशत वोट मिले। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने बढ़ते अपराध पर सख्त कदम उठाने, लाखों अवैध प्रवासियों को देश से निर्वासित करने और कमजोर अर्थव्यवस्था को फिर से रफ्तार देने का वादा किया था।

जिसे मतदाताओं का व्यापक समर्थन मिला। कास्ट की प्रतिद्वंद्वी एवं कम्युनिस्ट उम्मीदवार जेनेट जारा को 41.8 प्रतिशत वोट मिले। नतीजों की तस्वीर साफ होने के बाद जारा ने कास्ट को फोन कर अपनी हार स्वीकार की और उन्हें जीत के लिए बधाई दी। कास्ट की जीत की घोषणा के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

वे सड़कों पर उतर आए, खुशी से झूमने लगे, उनके समर्थन में नारे लगाए और वाहनों के हॉर्न बजाए। मतदान समाप्त होने के दो घंटे से भी कम समय में कास्ट को विजयी घोषित कर दिया गया। उनके प्रचार अभियान के प्रवक्ता आर्तुरो स्कुएला ने कहा कि उनकी पार्टी चिली में जारी संकटों से निपटने की ‘‘बड़ी जिम्मेदारी’’ को लेकर गंभीर है।

टॅग्स :चुनाव आयोगसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!