लाइव न्यूज़ :

चाड विद्रोहियों ने दिवंगत राष्ट्रपति के बेटे को हटाने की धमकी दी

By भाषा | Updated: April 21, 2021 20:45 IST

Open in App

एनजमीना (चाड), 21 अप्रैल (एपी) चाड में बागियों ने देश के दिवंगत राष्ट्रपति के बेटे को मध्य अफ्रीकी राष्ट्र के अंतरिम नेता के पद से हटाने की धमकी दी जिसके बाद यहां सत्ता पर कब्जे के लिये हिंसक संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।

करीब 10 लाख की आबादी बाले एनजमीना शहर से विद्रोहियों की टुकड़ी कितनी दूर है इसे लेकर बुधवार को अनिश्चितता बनी रही और इस बात को लेकर भी अभी असमंजस है कि क्या सेना महामत इदरिस डेबी के प्रति वफादार रहेगी जिनके पिता ने करीब तीन दशकों तक देश पर शासन किया।

सेना का आरोप है कि राष्ट्रपति इदरिस डेबी इतनो की मौत के लिये बागी समूह जिम्मेदार है और मंगलवार को कहा था कि उनके बल “इस वक्त एनजमीना की तरफ बढ़ रहे हैं।” फ्रंट फॉर चेंज एंड कॉनकॉर्ड इन चाड नाम के एक संगठन ने अपने बयान में कहा, “चाड एक राजतंत्र नहीं है।”

बयान में कहा गया, “हमारे देश में सत्ता का वंशवादी विचलन नहीं हो सकता।” समूह के राजधानी की तरफ बढ़ने के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी लेकिन इससे एनजमीना में अफरातफरी मच गई। यहां 2008 में भी एक बागी समूह ने हमला किया था।

‘ट्रांजिशनल मिलिट्री काउंसिल’ ने कहा कि देश पर नियंत्रण को लेकर लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला