लाइव न्यूज़ :

Celebrating Pride: प्राइड के 50 साल की याद में गूगल ने समर्पित किया ये खास डूडल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2019 08:52 IST

दरअसल, प्राइड परेड पूरे एलजीबीटीक्यू + समुदाय के लिए उत्सव और मुक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर न्यूयॉर्क शहर में क्रिस्टोफर स्ट्रीट पर प्राइड परेड का आयोजन किया जाता है।

Open in App

दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल ने मंगलवार (04 जून) को प्राइड के 50 साल की याद में एक खास तरह का डूडल समर्पित किया है। डूडल में अलग स्लाइड के माध्यम से प्राइड इतिहास के 50 साल पूरे होने पर सबको एक साथ बढ़ते, विकसित होता दिखाया गया है। 

दरअसल, प्राइड परेड पूरे एलजीबीटीक्यू + समुदाय के लिए उत्सव और मुक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर न्यूयॉर्क शहर में क्रिस्टोफर स्ट्रीट पर प्राइड परेड का आयोजन किया जाता है। यह समलैंगिकों की प्राइड वॉक है। खुद की आइडेंटिटी पर गर्व करने के लिए इसका आयोजन किया जाता है। 

इसमें हिस्सा लेने वाले मानते हैं कि परेड में शामिल होने वाले गे लोगों को मुंह न छिपाना पड़े और वे सिर उठाकर समाज का हिस्सा बन सके। प्राइड परेड को अनेक नामों से पुकारा जाता है। कहीं गे प्राइड, प्राइड वॉक, प्राइड मार्च, गे परेड, गे वाक, समलैंगिक और ट्रांसजेंडरों का जुलूस भी कहा जाता है।

इसकी शुरुआत अमेरिका से हुई। दरअसल, अमेरिका में भी समलैंगिकता गुनाह था। 1950 में इसे मान्यता देने की लड़ाई शुरू हो चुकी थी। 1960 के बाद से बदलाव आने शुरू हुए। अमेरिका में कुछ गे बसेरे और बार का विरोध होने के बाद अमेरिका में जितने भी समलैंगिक और ट्रांसजेंडर थे वे सड़कों पर उतर आए और यह दुनिया की पहली प्राइड परेड बन गई थी।

प्राइड के 50 साल होने पर इस साल न्यूयॉर्क अंतर्राष्ट्रीय एलजीबीटी प्राइड परेड की मेजबानी करेगा। जिसे स्टोनवैल 50 के रूप में जाना जाता है- WorldPride NYC 2019। 

टॅग्स :एलजीबीटीगूगल डूडलडूडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRajya Sabha Polls: कौन है मेनका गुरुस्वामी कौन हैं? भारत की पहली ओपनली लेस्बियन सांसद, जानें इस बड़े बदलाव की पूरी कहानी

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

भारतIndependence Day 2025: 15 अगस्त के दिन गूगल का डूडल बेहद खास, दिखाया पारंपरिक कला का संगम

क्राइम अलर्टMumbai: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए युवक को बनाया शिकार, किया यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल; 4 आरोपी गिरफ्तार

क्रिकेटIPL 2025 का 18वां सीजन आज से शुरू, गूगल ने मनाया जश्न; रंग-बिरंगा डूडल किया शेयर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा