लाइव न्यूज़ :

पूर्व जासूस को जहर देने का मामला: ब्रिटेन ने 23 रूसी राजनयिकों को किया निष्कासित

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 15, 2018 05:03 IST

ब्रिटेन द्वारा 23 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने के फैसले से ब्रिटेन और रूस के बीच टकराव बढ़ रहा है।

Open in App

ब्रिटेन द्वारा 23 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने के फैसले से ब्रिटेन और रूस के बीच टकराव बढ़ रहा है। यहां के पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया को जहर देने के मामले में ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने रूस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 एक पूर्व जासूस को जहर देने के मामले में मॉस्को ने ब्रिटेन द्वारा 23 रूसी राजनयिकों को निष्कासित अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा अगर यह लंदन का रूस के साथ टकराव का विकल्प चुनने का संकेत है, रूस ने कहा है कि इस पर शीघ्र जवाबी कार्रवाई की जाएगी।

टेरीजा ने अब 23 राजनयिकों को बाहर कर दिया है और साथ ही दोनों देशों के बीच होने वाली उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बातचीत को भी निलंबित करने का फैसला दिया। उन्होंने कहा है कि ‘ब्रिटेन रूस के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बातचीत निलंबित करता है। साथ ही रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के ब्रिटेन दौरे का निमंत्रण भी रद्द करता है साथ ही उन्होंने कहा कि 7 दिन का समय हम इन राजनयिकों को ब्रिटेन छोडने के लिए देते हैं। हमने सभी राजनयिकों को पहचान लिया है और इनकी पहचान अघोषित रूसी खुफिया अधिकारियों के तौर पर की है। 

बता दें कि 66 वर्षीय सर्गेई स्क्रिपल और 33 वर्षीय यूलिया को पिछले हफ्ते खतरनाक नर्व एजेंट रसायन देकर मौत के घाट उतार दिया गया था। ब्रिटेन का दावा है कि यह नर्व एजेंट सैन्य स्तर का और रूस में निर्मित है। जिसके बाद टेरीजा मे ने रूस के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। हालांकि रूस ने इन आरोपों का खंडन किया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल