लाइव न्यूज़ :

कैरी ने अंतिम जलवायु समझौते पर अमेरिका की स्थिति को रेखांकित किया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 23:34 IST

Open in App

ग्लासगो, 12 नवंबर (एपी) अमेरिका के जलवायु सचिव जॉन कैरी ने कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र जलवायु के समझौता मसौदे के उस हिस्से का समर्थन कर रहा है जिसमें ‘अनअबेटिड’ (निरंतर) कोयले के इस्तेमाल को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने का आह्वान किया गया है।

कैरी ने शुक्रवार को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के समापन के क्षणों में राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से बात की और इस बारे में अमेरिका का रुख रखा कि करीब 190 सरकारों के अंतिम समझौते में क्या होना चाहिए।

कैरी ने मसौदा समझौते में सर्वाधिक चर्चा में रहने वाले नये प्रावधानों में से एक का समर्थन किया। यह बयान सरकारों को कोयले से संचालित ऊर्जा संयंत्रों के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

जलवायु कार्यकर्ता समूहों ने मसौदे में जीवाश्म ईंधन पर ध्यान केंद्रित किये जाने का स्वागत किया है। लेकिन चूंकि शब्दावली पर चर्चा जारी है, इसलिए यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ‘अनअबेटिड’ (अटूट या निरंतर) से वार्ताकारों का क्या मतलब है।

उधर यूरोपीय संघ के जलवायु प्रमुख ने कहा कि समझौते को अंतिम रूप देना वार्ताकारों के लिए ‘व्यक्तिगत’ मुद्दा है क्योंकि यह उनके बच्चों और नाती-पोतों के जीवन को प्रभावित करेगा।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता की अध्यक्षता कर रहे ब्रिटिश अधिकारी आलोक शर्मा ने इन धारणाओं को खारिज कर दिया कि वह ग्लासगो वार्ता में समझौते को अंतिम रूप दिये जाने के प्रयास में वार्ताकारों पर दबाव बढ़ा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें