लाइव न्यूज़ :

चीन में मस्जिद की जमीन पर होटल निर्माण की योजना के खिलाफ ‘हिल्टन’ के बहिष्कार का आह्वान

By भाषा | Updated: September 17, 2021 11:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 सितंबर (एपी) अमेरिका में एक मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ‘हिल्टन’ के होटलों के बहिष्कार का आह्वान किया है। चीन में उइगर समुदाय की मस्जिद को तोड़कर उसके स्थान पर होटल बनाने की कथित योजना के बाद यह कदम उठाया गया।

‘काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस’ और अन्य संगठनों ने बृहस्पतिवार को वाशिंगटन में कैपिटल हिल्टन के बाहर एक संवाददाता सम्मेलन किया और बहिष्कार संबंधी घोषणा की।

चीन अपने यहां शिनजियांग प्रांत में मुस्लिम उइगर आबादी के उत्पीड़न को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाओं का सामना करता रहा है। आलोचकों का कहना है कि यह अभियान सांस्कृतिक नरसंहार के बराबर है, जिसमें उइगरों को ‘‘पुनः शिक्षा शिविरों’’ में हिरासत में रखना और मस्जिदों तथा अन्य सांस्कृतिक स्थलों को नष्ट करना शामिल है।

जुलाई में, चीन पर द्विदलीय कांग्रेस-कार्यकारी आयोग ने भी ‘हिल्टन’ को उस परियोजना को रोकने के लिए बुलाया था, जिसके तहत ‘हैम्पटन इन’ होटल का निर्माण होना है।

वर्जीनिया स्थित हिल्टन के होटल ‘मैकलीन’ के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा ‘‘ हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि 2019 में एक स्वतंत्र, चीनी स्वामित्व वाले समूह ने सार्वजनिक नीलामी के माध्यम से एक होटल सहित व्यावसायिक विकास की योजना के लिए एक खाली भूमि खरीदी थी। भूमि का चयन करने की प्रक्रिया में हिल्टन शामिल नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब