लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बस खाई में गिरी, 23 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 4, 2021 00:26 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्मालाबाद, तीन नवंबर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बुधवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने के कारण उसमें सवार कम से कम 23 लोगों की मौत हो गयी, जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा क्षेत्र के सुधनोती जिले में उस समय हुआ, जब एक बस जिले के बलूच इलाके से पंजाब प्रांत के रावलपिंडी की ओर जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि बस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई और वह 500 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण महिलाओं और बच्चों सहित कुल 23 लोगों की मौत हो गई।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने एक बचाव कर्मी के हवाले से खबर मेंक कहा, “बस में कुल 30 लोग सवार थे। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 ने तहसील मुख्यालय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।”

पाकिस्तानी दैनिक ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, सड़क किनारे मौजूद एक विक्रेता ने गांव की मस्जिद के इमाम को टेलीफोन पर हादसे की सूचना दी। इसके बाद इमाम ने मस्जिद के लाउडस्पीकर पर इसकी घोषणा कर ग्रामीणों से राहत एवं बचाव अभियान में सहायता के लिए दुर्घटनास्थल पर जाने के लिए कहा।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) एक पर्वतीय इलाका है। इस इलाके में सड़कों की खस्ता स्थिति तथा चालकों की लापरवाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के पुंछ और नीलम जिलों में पिछले महीने दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम चार विद्यार्थियों की मौत हो गयी थी जबकि 32 अन्य घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब