एक साल में बुर्किना फासो में दूसरा सैन्य तख्तापलट, राष्ट्रपति डामिबा को हटा कैप्टन इब्राहिम त्राओरे नए राष्ट्राध्यक्ष घोषित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 1, 2022 08:51 AM2022-10-01T08:51:18+5:302022-10-01T10:01:41+5:30

बुर्किना फासो में सैनिकों ने शुक्रवार देर रात सरकारी प्रसारणकर्ता को अपने नियंत्रण में ले लिया और सैन्य तख्तापलट कर राष्ट्रपति बने लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल हेनरी सैंडाओगो डामिबा को सत्ता से बाहर करने की घोषणा की।

Burkina Faso coup Captain Ibrahim Traore announced as new head of state Paul Henri Sandaogo Damiba out | एक साल में बुर्किना फासो में दूसरा सैन्य तख्तापलट, राष्ट्रपति डामिबा को हटा कैप्टन इब्राहिम त्राओरे नए राष्ट्राध्यक्ष घोषित

एक साल में बुर्किना फासो में दूसरा सैन्य तख्तापलट, राष्ट्रपति डामिबा को हटा कैप्टन इब्राहिम त्राओरे नए राष्ट्राध्यक्ष घोषित

Highlightsसैन्य प्रवक्ता ने कैप्टन इब्राहिम त्राओरे को इस्लामिक चरमपंथ से जूझ रहे पश्चिमी अफ्रीकी देश का नया राष्ट्राध्यक्ष घोषित किया है।डामिबा और उनके सहयोगियों ने महज नौ महीने पहले ही लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति को सत्ता से बाहर कर दिया था

औगाडोउगोउः बुर्किना फासो में सैनिकों ने शुक्रवार देर रात सरकारी प्रसारणकर्ता को अपने नियंत्रण में ले लिया और सैन्य तख्तापलट कर राष्ट्रपति बने लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल हेनरी सैंडाओगो डामिबा को सत्ता से बाहर करने की घोषणा की।सैन्य प्रवक्ता ने कैप्टन इब्राहिम त्राओरे को इस्लामिक चरमपंथ से जूझ रहे पश्चिमी अफ्रीकी देश का नया राष्ट्राध्यक्ष घोषित किया है।

डामिबा और उनके सहयोगियों ने महज नौ महीने पहले ही लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति को सत्ता से बाहर कर दिया था और वह देश को अधिक सुरक्षित बनाने का वादा करके सत्ता में आए थे। हालांकि, हिंसा का दौर जारी रहा तथा हाल के महीनों में उनके नेतृत्व को लेकर असंतोष की आवाज बुलंद होने लगी थीं। संविधान और सरकार के निलंबन के साथ ये बुर्किना फासो का एक साल में दूसरा सैन्य तख्तापलट है। 

सेना के एक अधिकारी ने डामिबा पर देश में सुरक्षा बहाल करने के सेना के उद्देश्य को धोखा देने का आरोप लगाया। सैन्य अधिकारी ने कहा कि 'बुर्किना फासो के लोग सुरक्षा की स्थिति में गिरावट का सामना कर रहे हैं। हमने सुरक्षा के मुद्दे पर कई बार ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की है।' उन्होंने यह भी कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल दामिबा के जोखिम भरे विकल्पों ने हमारे सुरक्षा तंत्र को कमजोर किया है।

 

 

Web Title: Burkina Faso coup Captain Ibrahim Traore announced as new head of state Paul Henri Sandaogo Damiba out

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे