लाइव न्यूज़ :

बुर्किना फासो में हुआ पिछले पांच साल का सबसे घातक हमला, 37 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 7, 2019 09:46 IST

यह पिछले 15 महीनों में सेमाफो पर तीसरा घातक हमला है। इस कंपनी की देश में दो खदान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा सूत्रों ने बताया कि काफिले के पीछे चल रहा सेना का एक वाहन विस्फोटक की चपेट में आ गया। बुर्किना फासो की सरकार ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बचाव एवं तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

बुर्किना फासो में एक कनाडाई खनन कंपनी के कर्मियों के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में 37 लोगों की मौत हो गई। यह पश्चिम अफ्रीकी देश में पिछले करीब पांच साल में हुआ सबसे घातक आतंकवादी हमला है। देश के इस्ट क्षेत्र के गवर्नर सैदोउ सानोउ ने बताया कि ‘‘अज्ञात सशस्त्र लोगों’’ ने बुधवार सुबह उन पांच बसों पर घात लगाकर हमला कर दिया जिनमें सेमाफो खनन कंपनी के स्थानीय कर्मी, ठेकेदार और आपूर्तिकर्ता सवार थे।

उन्होंने बताया कि इस हमले में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य लोग घायल हो गए। खनन कंपनी सेमाफो इंक के मालिक ने बताया कि सेना की सुरक्षा में ले जाई जा रहीं पांच बसों पर उस समय हमला हुआ, जब वे तापोआ प्रांत में बौंगोउ सोने की खान से करीब 40 किलोमीटर दूर थीं।

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि काफिले के पीछे चल रहा सेना का एक वाहन विस्फोटक की चपेट में आ गया। सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि कर्मियों को ले जा रहीं दो बसों पर इसके बाद गोलीबारी की गई। बुर्किना फासो की सरकार ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बचाव एवं तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

यह पिछले 15 महीनों में सेमाफो पर तीसरा घातक हमला है। इस कंपनी की देश में दो खदान हैं। सेमाफो ने एक बयान में कहा , ‘‘हम हमारे कर्मियों, ठेकेदारों एवं आपूर्तिकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकारियों के साथ मिलकर सभी स्तरों पर सक्रियता के काम कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

भारतJammu and Kashmir: सेना के बहादुर कुत्ते टायसन ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में पहली गोली खाई और टाप जैश कमांडर को मारने में मदद की

भारतभारत में आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; बड़ी साजिश का पर्दाफाश

भारतTerror Alert in Delhi: लश्कर-ए-तैबा के निशाने पर लाल किला, दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा