लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान संकट पर चर्चा के लिए ब्रिटिश संसद की बुधवार को बैठक बुलाई गई

By भाषा | Updated: August 16, 2021 19:56 IST

Open in App

अफगानिस्तान से पश्चिमी देश समर्थित सरकार को उखाड़ फेंकने और काबुल पर तालिबान के कब्जा कर लेने के बाद युद्धग्रस्त देश के प्रति ब्रिटिश सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुधवार को एक दिन के लिए ब्रिटिश संसद का सत्र बुलाया गया है। हालांकि, ब्रिटिश संसद का इन दिनों ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। हाउस ऑफ कॉमंस के एक बयान में पुष्टि की गई है, ‘‘संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ के स्पीकर ने अफगानिस्तान में स्थिति के संदर्भ में बुधवार, 18 अगस्त को पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे सदन की बैठक बुलाने के सरकार के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। ’’ ब्रिटेन की सरकार ने अब भी अफगानिस्तान में मौजूद 4,000 से अधिक ब्रिटिश नागरिकों को वहां से निकलने की सलाह दी है और कहा है कि वह उन सभी को वहां से लाने पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने क्षेत्र में संकट का जायजा लेने के लिए सोमवार को एक अन्य आपात ‘‘कैबिनेट ऑफिस ब्रीफिंग रूम्स’’ बैठक बुलाई। जॉनसन ने कहा कि कोई नहीं चाहता है कि अफगानिस्तान ‘‘आतंकवाद के पनपने की जमीन’’ बने और स्वीकार किया कि स्थिति अत्यंत कठिन बनी हुई है। उन्होंने समान विचार वाले देशों से तालिबान को समय से पहले मान्यता नहीं देने की अपील करते हुए कहा, ‘‘हम अब जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं वह काबुल में एक नये शासन के आने की प्रबल संभावना है।’’ इस बीच, ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने कहा कि उन्हें तालिबान नेतृत्व से एक पश्चिम एशियाई देश के मार्फत यह आश्वासन मिला है कि हवाईअड्डे के सैन्य हिस्से को संचालित होने दिया जाएगा, जिससे ब्रिटिश अधिकारी और बल लोगों को निकलने में मदद कर सकेंगे। ‘ऑपरेशन पिटींग’ के तहत करीब 600 ब्रिटिश सैनिक ब्रिटिश नागरिकों को वहां से लाने में मदद करने के लिए अफगानिस्तान भेजे गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!