लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश-पाकिस्तान आतंकवादी उमर शेख को कराची से लाहौर की जेल में लाया गया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:20 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, नौ अप्रैल अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के सनसनीखेज अपहरण और हत्या मामले में मौत की सजा पाने वाले ब्रिटेन में पैदा हुए अलकायदा के आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख को कराची से लाहौर की कोट लखपत जेल लाया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सिंध उच्च न्यायालय ने पिछले साल 18 वर्ष बाद शेख को इस मामले में आरोप मुक्त करार दिया था।

'वॉल स्ट्रीट जनरल' के दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख पर्ल (38) साल 2002 में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और अलकायदा के बीच संबंधों के बारे में एक खबर के सिलसिले में पाकिस्तान आए थे, तब उनका अपहरण किया गया और सिर कलम करके हत्या कर दी गई।

पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि 48 वर्षीय शेख को बृहस्पिवार शाम हवाई मार्ग के जरिये कराची से यहां लाया गया और फिर कड़ी सुरक्षा के बीच कोट लखपत जेल भेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि शेख को जेल में 'विश्राम गृह' में रखा गया है। खबरें हैं कि मुंबई हमलों के सरगना हाफिज सईद को भी उसी 'विश्राम गृह' में रखा गया है।

अधिकारी ने कहा कि जेल के बाहर अर्धसैनिक रेंजर्स और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

शेख को उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर लाहौर लाया गया है।

शेख ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी कि अमेरिकी पत्रकार की बर्बर हत्या के मामले में 2020 में सिंध उच्च न्यायलय ने उसे बरी कर दिया है, फिर भी उसे लगातार हिरासत में रखा जा रहा है। उसकी याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने पिछले महीने उसे लाहौर लाने का आदेश दिया था।

शेख ने अर्जी दायर कर कराची के केन्द्रीय कारागार की मृत्युदंड कोठरी से उसे लाहौर भेजने की अपील की थी, जहां उसका परिवार रहता है।

उच्चतम न्यायालय ने शेख को आरोप मुक्त किये जाने के सिंध उच्च न्यायालय के फैसले को 28 जनवरी को बरकरार रखते हुए किसी अन्य मामले में वांछित नहीं होने की सूरत में उसे रिहा करने का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब