लाइव न्यूज़ :

चरणबद्ध लॉकडाउन लगाने पर मतदान करेंगे ब्रिटिश सांसद

By भाषा | Updated: December 1, 2020 16:27 IST

Open in App

लंदन, एक दिसंबर ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कोविड-19 हालात नियंत्रण में होने का दावा किए जाने और एहतियात बरतने पर जोर देने के बाद मंगलवार को ब्रिटेन के सांसद देश में चरणबद्ध लॉकडाउन लगाने के मुद्दे पर मतदान करेंगे।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने लॉकडाउन का समर्थन नहीं करने वालों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करते हुए सोमवार को डाउनिंग स्ट्रीट पर प्रेस वार्ता में कहा कि फिलहाल जारी देशव्यापी लॉकडाउन बुधवार को समाप्त हो रहा है, ऐसे में क्षेत्रीय स्तर पर चरणबद्ध लॉकडाउन की प्रणाली होना आवश्यक है।

हैंकॉक ने कहा, ‘‘हम थोड़ी नरमी बरत सकते हैं लेकिन खुली छूट नहीं दे सकते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एनएचएस पर दबाव को कम कर दिया है, हमने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम कर लिए हैं, हमने संक्रमण के प्रसार को नियंत्रण में कर लिया है। हम सभी के एकजुट प्रयास का अर्थ है कि बुधवार से इंग्लैंड में सभी लोग, यहां तक कि तीसरे तबके में आने वाले लोगों को भी छूट मिलेगी, लेकिन हम बहुत ज्यादा छूट देने की स्थिति में नहीं हैं।’’

नयी प्रणाली में क्षेत्र विशेष को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा... मध्यम, उच्च और अति उच्च।

इंग्लैंड के ज्यादातर क्षेत्रों के उच्च और अति-उच्च श्रेणी में रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां