लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की आधिकारिक नीति ‘सामूहिक प्रतिरक्षा’ हासिल करने की नहीं थी: प्रीति पटेल

By भाषा | Updated: May 24, 2021 00:20 IST

Open in App

लंदन, 23 मई ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने रविवार को इससे स्पष्ट रूप से इनकार किया कि पिछले साल कोविड-19 महामारी की शुरुआत के समय ब्रिटेन सरकार की आधिकारिक नीति तथाकथित ‘‘सामूहिक प्रतिरक्षा’’ हासिल करने की थी।

पटेल की ओर से यह खंडन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के पूर्व शीर्ष सहयोगी डोमिनिक कमिंग्स के इस दावे के बाद आया है कि ब्रिटेन सरकार की आधिकारिक नीति घातक वायरस को आबादी में फैलने देने की थी ताकि तथाकथित ‘‘सामूहिक प्रतिरक्षा’’ हासिल किया जा सके।

सरकार द्वारा महामारी से निपटने पर कमिंग्स अगले सप्ताह हाउस ऑफ कॉमन्स की एक प्रभावशाली समिति के समक्ष सबूत देने वाले हैं।

बुधवार को होने वाली कॉमन्स हेल्थ एंड टेक कमेटी की बैठक से पहले उन्होंने कई ट्वीट करके आरोप लगाया कि ब्रिटेन की आधिकारिक नीति घातक वायरस को आबादी में फैलने देने की और इस तरह तथाकथित ‘‘सामूहिक प्रतिरक्षा’’ प्राप्त करने की थी तथा बाद में डाउनिंग स्ट्रीट द्वारा यह महसूस किया गया कि यह एक ‘‘विनाशकारी’’ कदम होगा।

सामूहिक प्रतिरक्षा तब हासिल होती है जब किसी आबादी में पर्याप्त प्रतिरक्षा वाले लोग होते हैं और व्यक्ति से व्यक्ति में संक्रमण का संचरण रुक जाता है।

इन दावों के बारे में पूछे जाने पर पटेल ने बीबीसी से कहा, ‘‘बिल्कुल नहीं।’’

भारतीय मूल की मंत्री ने कहा, ‘‘हमारी रणनीति हमेशा सार्वजनिक स्वास्थ्य, जीवन को बचाने और एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा) की रक्षा करने की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!