लाइव न्यूज़ :

कोरोना को लेकर फेस न्यूज फैलाने पर ब्रिटेन की नई साइबर अपराध सेवा ने एक ही दिन में 5000 संदिग्ध ईमेल किए दर्ज

By भाषा | Updated: April 23, 2020 17:11 IST

कोरोना वायरस से संबंधित फेक न्यूज फैलाने के लिए और उन पर लगान लगाने के लिए ब्रिटेन में गठित नई साइबर अपराध सेवा के काम शुरू की है। बुधवार तक 5,000 ऐसे संदिग्ध ईमेल दर्ज किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से संबंधित फर्जी संदेशों के जरिए लोगों को ऑनलाइन नुकसान पहुंचाने पर लगाम।एक दिन के अंदर ही बुधवार तक 5,000 ऐसे संदिग्ध ईमेल दर्ज किए गए।

लंदन: कोरोना वायरस से संबंधित फर्जी संदेशों के जरिए लोगों को ऑनलाइन नुकसान पहुंचाने वालों पर लगाम लगाने के लिए ब्रिटेन में गठित नई साइबर अपराध सेवा के काम शुरू करने के सिर्फ एक दिन के अंदर ही बुधवार तक 5,000 ऐसे संदिग्ध ईमेल दर्ज किए गए। ब्रिटेन में मंगलवार को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र के तहत 'संदिग्ध ईमेल रिपोर्टिंग सेवा' अभियान की शुरुआत की गई।

लोगों को ऑनलाइन खतरे से अधिक से अधिक सुरक्षित रखने के लिए नए सरकारी साइबर जागरूकता अभियान के साथ ही इस सेवा की शुरुआत की गई थी। साइबर जागरूकता अभियान संचालित करने वाला राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र (एनसीएससी) ब्रिटेन के गृह मंत्रालय, कैबिनेट कार्यालय और डिजिटल, संस्कृति, मीडिया एवं खेल मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है।

कोरोना वायरस से जुड़ी फर्जी सेवाओं का हवाला देते हुए दुर्भावनापूर्ण ईमेल भेजकर लोगों को ऑनलाइन नुकसान पहुंचाने का चलन सामने आने के बाद सरकार के साइबर सुरक्षा केंद्र के विशेषज्ञों ने जागरूकता अभियान शुरू करने का फैसला किया। जनता के लिए 'संदिग्ध ईमेल रिपोर्टिंग सेवा' की शुरुआत के एक दिन के भीतर ही एनसीएससी ने कम से कम ऐसे 83 वेब लिंक को बंद किया, जिनमें गड़बड़ी पायी गई।

यह सेवा लंदन शहर की पुलिस के साथ मिलकर विकसित की गई थी। एनसीएससी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सियारेन मार्टिन ने कहा, ''हमारी नई राष्ट्रीय रिपोर्टिंग सेवा से लोगों का तत्काल जुड़ना यह दर्शाता है कि ब्रिटेन की जनता ऑनलाइन तरकीबों के जरिए बरगला कर नुकसान पहुंचाने वालों से बचाव के लिए एकजुट है।

'' उन्होंने कहा कि ईमेल फर्जीवाड़ों में पिछले एक महीने में कोई इजाफा नहीं देखा गया लेकिन वर्तमान में जनता के बीच कोरोना वायरस महामारी के डर और असहजता का फायदा उठाकर साइबर अपराधी लोगों को ऑनलाइन नुकसान पहुंचा रहे हैं।

 

 

टॅग्स :ब्रिटेनकोरोना वायरससोशल मीडियाफेसबुकट्विटरजीमेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!