लाइव न्यूज़ :

यात्रा के लिए कोविड टीका पास में बूस्टर खुराक को भी जोड़ेगा ब्रिटेन

By भाषा | Updated: November 19, 2021 19:42 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 19 नवंबर जिन यात्रियों ने कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक या तीसरा टॉप-अप डोज लिया वे अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के कोविड पास के माध्यम से टीकाकरण का अपना पूर्ण दर्जा दिखा सकेंगे। यह घोषणा शुक्रवार को ब्रिटेन की सरकार ने की।

इससे इजराइल, क्रोएशिया और ऑस्ट्रिया की यात्रा करने वाले लोगों को फायदा होगा।

स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल विभाग ने कहा कि बूस्टर या तीसरी डोज को घरेलू कोविड पास में नहीं जोड़ा जाएगा क्योंकि लोगों को पूरी तरह टीकाकरण के योग्य होने के लिए वर्तमान में इसकी जरूरत नहीं है।

वर्तमान में भारत सहित विदेशों से ब्रिटेन आने वाले लोगों के लिए भी बूस्टर डोज का साक्ष्य दिखाने की जरूरत नहीं है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, ‘‘हम लोगों के लिए इसे आसान बनाना चाहते हैं ताकि विदेश की यात्रा में वे अपने टीका की स्थिति दिखा सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एनएचएस कोविड पास में इसे अद्यतन किए जाने से लोग अगर विदेशों में छुट्टी मनाने जाते हैं या अपने प्रियजन से मिलने जाते हैं तो उनकी पूरी मेडिकल स्थिति देखी जा सकेगी। इस वायरस के खिलाफ हमारी बेहतर सुरक्षा इस टॉप-अप टीका को लेना है और मैं सभी पात्र लोगों से अपील करता हूं कि वे बूस्टर डोज ले लें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल