लाइव न्यूज़ :

तनाव: ऑयल टैंकर जब्त होने पर ब्रिटेन सख्त, ईरान को दी चेतावनी, कहा- 'ऐसी घटनाएं स्वीकार नहीं'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2019 10:08 IST

गौरतलब है कि जुलाई के पहले हफ्ते में जिब्राल्टर में ब्रिटिश अधिकारियों ने ईरान के एक तेल टैंकर को रोका था। माना जाता है कि यह टैंकर युद्ध से तबाह सीरिया में ईरान का कच्चा तेल लेकर जा रहा था जिस पर यूरोपीय संघ ने प्रतिबंध लगाए हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने दी ईरान को चेतावनी, दो ब्रिटिश शीप के जब्त होने पर बढ़ा विवादपिछले हफ्ते भी ब्रिटेन ने ईरान द्वारा ब्रिटिश टैंकर के मार्ग को बाधित करने की बात कही थी

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने ईरान द्वारा दो ब्रिटिश पोत जब्त किये जाने की घटना की निंदा करते हुए इसे 'अस्वीकार्य' बताया है और कहा कि वे ऐसी 'घटनाओं' को लेकर बहुत चिंतित हैं। जेरेमी हंट ने कहा, 'होरमुज जलडमरूमध्य में ईरानी अधिकारियों द्वारा दो नौसैन्य पोतों को जब्त किए जाने से अत्यंत चिंतित हूं।' 

हंट ने कहा, 'ये जब्तियां अस्वीकार्य हैं।' हालांकि खाड़ी में जिस दूसरे टैंकर को जब्त किए जाने की बात कही जा रही है, उसे बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी ने कहा है कि पोत पर कुछ समय के लिए सशस्त्र कर्मी सवार हुए थे लेकिन अब उसे रवाना कर दिया गया है।

नोरबल्क शिपिंग यूके ने पोत के बारे में बयान जारी कर कहा, 'पोत के साथ संपर्क फिर से स्थापित हो गया है और (कैप्टन) ने पुष्टि की है कि सशस्त्र गार्ड पोत से उतर गए हैं और वह यात्रा के लिए स्वतंत्र हैं। चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित और ठीक हैं।'

इससे पहले पिछले हफ्ते भी ब्रिटेन ने कहा था कि ईरान की तीन पोतों ने खाड़ी समुद्री क्षेत्र में एक ब्रिटिश टैंकर के मार्ग को बाधित करने की कोशिश की जिसके बाद उसके एक युद्ध-पोत को हस्तक्षेप करना पड़ा। 

गौरतलब है कि जुलाई के पहले हफ्ते में जिब्राल्टर में ब्रिटिश अधिकारियों ने ईरान के एक तेल टैंकर को रोका था। माना जाता है कि यह टैंकर युद्ध से तबाह सीरिया में ईरान का कच्चा तेल लेकर जा रहा था जिस पर यूरोपीय संघ ने प्रतिबंध लगाए हुए है। 

इसके बाद ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने ब्रिटेन को आगाह किया था कि जिब्राल्टर के तट पर देश के एक तेल टैंकर को कब्जे में लेने की कोशिश पर ब्रिटेन को परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने ब्रिटेन को चेताया था, 'मैं इस बात को रेखांकित करना चाहूंगा कि समुद्री क्षेत्र में असुरक्षा की शुरुआत आपने की है और आपको इसके परिणामों का एहसास जल्द, जरूर होगा।'

टॅग्स :ईरानब्रिटेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा