लाइव न्यूज़ :

भारत को लाल सूची में डालने में विलंब का ब्रिटेन ने बचाव किया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 17:15 IST

Open in App

लंदन, 16 मई ब्रिटेन की सरकार ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ अप्रैल की शुरुआत में ही भारत को ‘‘लाल सूची’’ में नहीं डालने की आलोचना का रविवार को बचाव किया। कोविड-19 के बी1.617.2 प्रकार के मामलों में बढ़ोतरी के लिए इसे बड़ा कारक माना जा रहा है। इस प्रकार की पहचान सबसे पहले भारत में हुई।

‘डाउनिंग स्ट्रीट’ ने कहा कि बी1.617 प्रकार की जांच शुरू होने से छह दिन पहले 23 अप्रैल को उसने भारत से यात्रा को लेकर ‘‘एहतियाती कदम’’ उठाए थे और यह कदम बी1.617.2 को ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ (वीओसी) बताए जाने से दो हफ्ते पहले उठाया गया।

‘पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड’ के नवीनतम आंकड़े के मुताबिक लाल सूची प्रतिबंध से पहले भारत और ब्रिटेन के बीच करीब 20 हजार लोगों ने यात्रा की और दिल्ली तथा मुंबई से मार्च के अंत और 28 अप्रैल के बीच आने वाले करीब 122 लोगों में वीओसी का पता चला।

ब्रिटेन की सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अप्रैल में भारत को लाल सूची में डालने से पहले ब्रिटेन आने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए निगेटिव होना और दस दिनों तक पृथक-वास में रहना आवश्यक था।’’

बहरहाल, विपक्षी लेबर पार्टी ने मार्च में इस प्रकार के मामले सामने आने के बाद कदम उठाने में विलंब के लिए सरकार पर प्रहार किया।

लेबर पार्टी के वरिष्ठ सांसद वेत्ते कूपर ने कहा, ‘‘यह नहीं होना चाहिए था। उन्हें भारत को लाल सूची में डालना चाहिए था। तीन हफ्ते में हजारों लोग भारत से लौटे जिसमें संभवत: सैकड़ों मामले वायरस के इस प्रकार से जुड़े थे।’’

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की अप्रैल के अंत में भारत के प्रस्तावित दौरे को भी कई लोग भारत को ‘‘लाल सूची’’ में डालने के विलंब का कारण मानते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?