लाइव न्यूज़ :

जी-7 के सम्मेलन में ब्रैक्जिट सीमा तनाव का मुद्दा उठा

By भाषा | Updated: June 13, 2021 17:09 IST

Open in App

फलमाउथ (इंग्लैंड), 13 जून (एपी) जी 7 सम्मेलन पर ब्रैक्जिट की छाया बने रहने के बीच ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ (ईयू) पर यह ‘आक्रामक’ दृष्टिकोण अपनाने का आरोप लगाया है कि उत्तरी आयरलैंड पूरी तरह ब्रिटेन का हिस्सा नहीं है ।

ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ब्रैक्जिट के बाद के व्यापार प्रबंधों को लेकर उलझे हुए हैं जिससे ब्रिटेन के अंग उत्तरी आयरलैंड में सौसेज (मांस का एक विशेष व्यंजन) की पहुंच प्रतिबंधित हो सकती है। यूनाइटेड किंगडम का उत्तरी आयरलैंड एकमात्र वह हिस्सा है जिसकी सीमा 27 देशों के संगठन ईयू से मिलती है।

इस विवाद से उत्तरी आयरलैंड में राजनीतिक तनाव पैदा हो रहा है जहां कुछ लोग अपने आप को ब्रिटिश, तो कुछ आयरिश मानते हैं।

ब्रिटिश मीडिया के अनुसार इंग्लैंड के कार्बिस बे में जब सम्मेलन के मौके पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुअल मैंक्रो से मिले तो उन्होंने उनसे सवाल किया कि यदि टॉलोजी से सौसेज को पेरिस नहीं पहुंचने दिया जाए तो वह कैसा महसूस करेंगे।

इस पर मैंक्रो ने कहा कि यह तुलना सही नहीं है क्योंकि पेरिस और टॉलोजी तो एक ही देश के हिस्से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा