लाइव न्यूज़ :

ढाका में मलेशिया एयरलाइन के विमान में बम की खबर ‘निराधार’ निकली

By भाषा | Updated: December 2, 2021 09:08 IST

Open in App

(अनिसुर रहमान)

ढाका, दो दिसंबर बांग्लादेश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बुधवार रात घोषणा की कि ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) पर यात्रियों, उनके सामान और विमान की गहन तलाशी के बाद मलेशियाई एयरलाइंस के विमान में बम की खबर अंतत: ‘‘निराधार’’ निकली।

एचएसआईए के कार्यकारी निदेशक ग्रुप कैप्टन एएचएम तौहीद-उल अहसान ने व्यापक सुरक्षा तलाशी की प्रक्रिया पूरी होन पर आधी रात के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मलेशिया से एक फोन कॉल पर हमें जो जानकारी मिली, वह निराधार दिखाई साबित हुई ... कुछ भी नहीं मिला।’’

उन्होंने कहा कि सेना के कमांडो, वायु सेना की बम निरोधक इकाइयों, विशिष्ट अपराध रोधी रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) और विभिन्न खुफिया एजेंसियों और दमकलकर्मियों को ‘‘हमारी एसओपी’’ या मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप बुलाकर तलाशी अभियान चलाया गया था।

अहसान ने फोन करने वाले स्रोत की पहचान जाहिर करने से इनकार कर दिया, लेकिन बताया कि आरएबी को यह फोन आया था जबकि मलेशियाई अधिकारियों के साथ बाद में की गई बातचीत और खुफिया रिपोर्टों में भी सुझाव दिया गया कि विमान में ऐसा कोई खतरा नहीं था।

उन्होंने कहा कि एसओपी का पालन करने के लिए विमान के केबिन, यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की गई क्योंकि यह सभी के लिए एक सुरक्षा का विषय था। हवाई अड्डे के अधिकारी के अनुसार निर्धारित विमान में 135 यात्री सवार थे, जिनमें 134 बांग्लादेशी और एक मलेशियाई नागरिक था।

विमान बुधवार रात करीब नौ बजकर 40 मिनट पर एचएसआईए में आपात स्थिति में उतरा, जिसके बाद कमांडो और सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल पर मोर्चा संभाला और दमकलकर्मियों एवं एम्बुलेंस को सतर्क स्थिति में तैनात रखा गया था।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पहले बताया था कि यात्रियों को बाद में पूरी सुरक्षा तलाशी के बाद उतारा गया, जबकि विमान को यात्री सामान और केबिन की जांच के लिए टर्मिनल क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थान ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला