लाइव न्यूज़ :

काबुल में चिकित्साकर्मियों पर बम से हमला, एक की मौत

By भाषा | Updated: May 5, 2021 11:08 IST

Open in App

काबुल, पांच मई (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार सुबह चिकित्साकर्मियों को ले जा रही एक मिनी बस को निशाना बना कर किए बम हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। काबुल पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता फर्दवस फरामर्ज ने बताया कि घटना में तीन चिकित्साकर्मी घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि यह बस डॉक्टरों, नर्सों और अन्य चिकित्साकर्मियों को काबुल से पंजशेर प्रांत ले जा रही थी। काबुल प्रांत के कलाकन में यह हमला हुआ।

फरामर्ज ने बताया कि फिलहाल किसी भी आंतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और मामले में जांच की जा रही है।

यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब अफगानिस्तान से 2500 से 3500 अमेरिकी सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब