लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में बोको हरम के जेहादियों ने किया आत्मघाती विस्फोट, 31 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 17, 2018 19:23 IST

ये हमला ईद उल फित्र की छुट्टियां मना कर लौट रहे लोगों को निशाना बना कर किया गया

Open in App

कानो, 17 जूनः नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में आज संदिग्ध बोको हरम के जिहादियों ने दो आत्मघाती बम विस्फोट कर दिया, जिससे इसमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी। एक स्थानीय अधिकारी और मिलिशिया नेता ने आज यह जानकारी दी।

मिलिशिया नेता बाबाकुरा कोलो ने बताया कि ‘‘दम्बोआ में कल रात दो आत्मघाती हमले और रॉकेट से संचालित ग्रेनेड विस्फोट किया गया जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि ये हमले ईद उल फित्र की छुट्टियां मना कर लौट रहे लोगों को निशाना बना कर किया गया। कोलो ने बताया कि दो आत्मघाती हमलावरों ने शुवारी और पास के अबाचारी शहर में कल रात लगभग 10 : 45 बजे खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया ।

उन्होंने बताया कि यह किसी से कहने की जरूरत नहीं है कि यह काम बोको हरम का है। स्थानीय सरकार के एक अधिकारी ने 31 लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, ‘‘ मरने वाले लोगों की संख्या 31 तक पहुंच चुकी है । यह आंकड़ा बढ सकता है क्योंकि घायलों में कई ऐसे लोग हैं जिनके बचने की संभावना नहीं है।’’ 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नाइजीरियाबोको हरामबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्वपाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 लोगों की मौत, शादी समारोह में हमलावर ने मचाया कोहराम

विश्वNigeria Boat Capsize: योबे में नाव पलटी, 25 लोगों की मौत और 14 लापता

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वअमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS आतंकियों पर गिराए बम, जानिए ट्रंप ने क्यों दिए एयरस्ट्राइक के आदेश

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल