लाइव न्यूज़ :

मौत के कुछ ही घंटों बाद लादेन की तरह समुद्र में दफनाया गया ISIS चीफ बगदादी के शव को

By भाषा | Updated: October 29, 2019 10:36 IST

मौत से पहले बगदादी के रोने-बिलखने के ट्रम्प के दावे पर जनरल मिले ने कहा कि राष्ट्रपति का बयान हमले में शामिल लोगों के साथ उनकी बातचीत पर आधारित था। 

Open in App
ठळक मुद्देबगदादी के शव को फोरेंसिक डीएनए जांच के लिए एक सुरक्षित केन्द्र ले जाया गया था ताकि उसकी पहचान की पुष्टि की जा सकेसशस्त्र संघर्ष कानून के अनुरूप किया गया बगदादी का अंतिम संस्कार

अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख ने कहा कि इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बक्र-अल बगदादी का अंतिम संस्कार अमेरिका के अभियानगत कार्रवाई मानक और सशस्त्र संघर्ष कानून के अनुरूप किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिका के विशेष बलों के हमले में बगदादी के मारे जाने की घोषणा की थी।

बताया गया था कि उत्तरपश्चिमी सीरिया में अमेरिका के स्वान दस्ते ने एक तरफ से बंद सुरंग में आईएस सरगना का पीछा किया और जब उसके पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा तो उसने आत्मघाती जैकेट में विस्फोट करके खुद को और तीन अन्य को उड़ा लिया था।

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल मार्क मिले ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ बगदादी के शव को फोरेंसिक डीएनए जांच के लिए एक सुरक्षित केन्द्र ले जाया गया था ताकि उसकी पहचान की पुष्टि की जा सके और उसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसे उचित तरीके से किया गया।’’

शीर्ष जनरल ने कहा, ‘‘ अभियानगत कार्रवाई मानक और सशस्त्र संघर्ष कानून के अनुरूप उसका अंतिम संस्कार किया गया।’’ गौरतलब है कि इससे पहले अलकायदा सरगना ओसामा बिन-लादेन को समुद्र में दफनाया गया था। 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी कार्रवाई में लादेन मारा गया था।

जनरल मिले ने एक सवाल के जवाब में बताया कि अमेरिकी बलों को घटनास्थल (बगदादी जहां मारा गया) से आईएसआईएस से जुड़ी और भविष्य की उनकी योजनाओं से संबंधी सामग्री भी मिली। ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख ने कहा, ‘‘ वहां से कुछ सामान भी मिला है। पूरी जांच होने तक मैं उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं देना चाहूंगा...।’’

उन्होंने बताया कि अमेरिकी बलों ने बगदादी के दो साथियों को भी पकड़ा है। जनरल मिले ने कहा, ‘‘ दो पुरुषों को पकड़ा गया है जो अभी हिरासत में हैं।’’ मौत से पहले बगदादी के रोने-बिलखने के ट्रम्प के दावे पर जनरल मिले ने कहा कि राष्ट्रपति का बयान हमले में शामिल लोगों के साथ उनकी बातचीत पर आधारित था। 

टॅग्स :सीरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा