लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: कैलिफोर्निया तट आग लगने से नौका डूबी, 25 शव बरामद, 9 लापता

By भाषा | Updated: September 3, 2019 14:28 IST

Open in App
ठळक मुद्दे ‘कांसेप्शन’ में सोमवार तड़के लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गईनौका पर शौकिया स्कूबा डाइविंग करने वाले सवार थे।

अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया तट के नजदीक द्वीप नौका ‘कांसेप्शन’ में सोमवार तड़के लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई और अन्य नौ अब भी लापता हैं। नौका पर शौकिया स्कूबा डाइविंग करने वाले सवार थे। नौका पर सवार चालक दल के पांच सदस्य पानी में कूद कर जान बचाने में कामयाब रहे हैं।

बचाव दल को चार शव लॉस एंजिलिस के पश्चिमोत्तर में 145 किलोमीटर दूर सांता क्रूज द्वीप के पास मिले हैं। तटरक्षक ने बताया कि पांच शव दुर्घटनाग्रस्त नौका के नीचे दबे हैं, लेकिन खतरा होने की वजह से उन्हें निकाला नहीं जा सका है। यह नौका तट से करीब 20 गज की दूरी पर डूबी है।

प्रशासन लापता नौ लोगों के शवों की अब भी तलाश कर रही है। तटरक्षक कैप्टन मोनिका रोसेस्टर ने संवादाता सम्मेलन में कहा कि ‘‘हम सभी को सबसे बुरे नतीजे के लिए तैयार रहना चाहिए।’’ बहरहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि समुद्र के तल पर मौजूद शवों को कब बाहर निकाला जाएगा।

सांता बारबरा कांउटी शेरिफ बिल ब्राउन ने कहा कि नाव उथले पानी में पलट गई है। 23 मीटर लंबी नौका तीन दिन की यात्रा पर थी। नाव पर आग स्थानीय समयानुसार तड़के तीन बजे लगी उस समय वह सांता क्रूज के प्लैट्स बंदरगाह पर खड़ी थी। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट