लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा, नौका पलटने से 26 की मौत

By भाषा | Updated: May 3, 2021 12:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लापतानाबालिक लड़का चला रहा था नौकाभीड़ से भरी स्पीड नौका की पोत से टक्कर हो गई

ढाका: बांग्लादेश में क्षमता से अधिक भरी हुई एक स्पीड नौका बालू से लदे एक पोत से टकराने के बाद पलट गई। इस घटना में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लापता हैं।

पुलिस के अनुसार, यह नौका कथित रूप से अनुभवहीन नाबालिक लड़का चला रहा था।

यह हादसा सोमवार सुबह बांग्लाबाजार फेरी घाट पर हुआ जब क्षमता से अधिक भरी स्पीड नौका की पोत से टक्कर हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने मौके पर पत्रकारों को बताया, “ हमने 26 शवों को निकाला है और पांच लोगों को जीवित बचाया है.... लेकिन स्पीड नौका की कई सवारियों के लापता होने की आशंका है, इसलिए खोज अभियान जारी है।”

नजदीकी फेरी टर्मिनल के पुलिस निरीक्षक आशिक-उर-रहमान ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि नौका का चालक अनुभवहीन नाबालिग लड़का था।

उन्होंने बताया, “ चश्मदीदों और पीड़ितों ने बताया कि नौका में 30 सवारियां सवार थीं और पोत मदरीपुर के शिबचर शहर के पास पद्म नदी में बालू ले जा रहा था।”

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?