लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से वापसी पर नाटो को जानकारी देंगे ब्लिंकेन और ऑस्टिन

By भाषा | Updated: April 14, 2021 17:06 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 14 अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सहयोगी 11 सितंबर को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकवादी हमले की 20वीं बरसी तक अफगानिस्तान से सभी सैनिकों की वापसी की अमेरिकी की योजना से नाटो को अवगत कराएंगे।

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन बुधवार को नाटो गठबंधन के 30 सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों से बुधवार को मिलेंगे और अफगानिस्तान से अमेरिका के बचे हुए सैनिकों की वापसी और नाटो बलों की वहां से वापसी को लेकर आपसी समन्वय पर चर्चा करेंगे।

नाटो के लिए अफगानिस्तान अभियान विशेष मायने रखता है क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ था जब गछबंधन ने परस्पर रक्षा समझौते के प्रावधान पांच का उपयोग किया था। इसके तहत एक सदस्य पर हमले को सभी सदस्यों पर हमला माना जाता है।

इस योजना के जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बाइडन बुधवार को सैनिकों की वापसी की औपचारिक योजना की घोषणा कर सकते हैं।

ब्लिंकेन और नाटो प्रमुख जेन्स स्टोल्टेनबर्ग के बीच बुधवार को ब्रसेल्स में नाटो मुख्यालय में बातचीत हुई जहां उन्होंने ओसामा-बिन लादेन के अल-कायदा को अफगानिस्तान से बाहर खदेड़ने में गठबंधन की सफलता की बात की। हालांकि ब्लिंकेन ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी के बावजूद गठबंधन देश को अकेला नहीं छोड़ेगा।

ब्लिंकेन ने कहा, ‘‘हम पर हमला करने वाले से निपटने के लिए हम साथ में अफगानिस्तान गए थे और हम सुनिश्चित करेंगे कि अफगानिस्तान फिर से ऐसे आतकंवादियों के खिलाफ सुरक्षित पनाहगाह ना बन जाए जो हम पर हमला कर सकते हों।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक साथ ऐसा लक्ष्य प्राप्त किया है और हमें आगे भी हासिल करना है। लेकिन अब अपने बलों को वापस घर बुलाने का समय आ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब