लाइव न्यूज़ :

लाहौर के अनारकली बाजार में बड़ा विस्फोट; तीन लोगों की मौत, 20 घायल, पुलिस ने की घेराबंदी

By भाषा | Updated: January 20, 2022 17:32 IST

‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक, लाहौर पुलिस के प्रवक्ता राना आरिफ ने विस्फोट में तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि की है और विस्फोट की वजह से दुकानों और इमारतों की खिड़कियों के कांच टूट गए।

Open in App
ठळक मुद्देघायलों को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया हैविस्फोट में बड़ी संख्या में बाइक और रेहड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है

 लाहौरः पाकिस्तान में लाहौर के मशहूर अनारकली बाजार की पान मंडी में गुरुवार को एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ। इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। इस बाजार में भारतीय वस्तुएं बेची जाती हैं। ‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक, लाहौर पुलिस के प्रवक्ता राना आरिफ ने विस्फोट में तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि की है और विस्फोट की वजह से दुकानों और इमारतों की खिड़कियों के कांच टूट गए।

पुलिस के मुताबिक, विस्फोट पान मंडी के पास हुआ, जहां भारतीय वस्तुएं बेची जाती हैं। अब तक किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (अभियान) डॉ मोहम्मद आबिद ने लाहौर के ऐतिहासिक ‘वॉल्ड सिटी’ के करीब विस्फोट स्थल पर पत्रकारों से कहा, “हम विस्फोट की प्रकृति का पता लगा रहे हैं। विस्फोट में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।” आबिद ने मोटरसाइकिल पर या बाजार में ‘टाइम डिवाइस’ रखे जाने की संभावना से इनकार नहीं किया है।

उन्होंने कहा, “ विस्फोट के कारण हुआ गड्ढा टाइम डिवाइस के इस्तेमाल की ओर इशारा कर रहा है। बहरहाल, अभी हम किसी चीज़ की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।” आबिद ने कहा कि आतंकवाद रोधी विभाग और बम निरोधक दस्ते के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और विस्फोट की प्रकृति की जांच कर रहे हैं। रेस्क्यू 1122 के मुताबिक, घायलों को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो ने दम तोड़ दिया। मेयो अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ इफ्तिखार ने बताया कि अस्पताल लाए गए चार घायलों की हालत गंभीर है। विस्फोट में बड़ी संख्या में बाइक और रेहड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और विस्फोट के बाद पूरे अनारकली बाजार को बंद करा दिया गया है। 

टॅग्स :Lahorebomb blastपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा