लाइव न्यूज़ :

पीएम इमरान पर बरसे बिलावल, कहा- पाक को चिंता है कि श्रीनगर छोड़ो मुजफ्फराबाद कैसे बचाया जाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2019 17:53 IST

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि हमारी कश्मीर नीति पहले श्रीनगर पर कब्जा करने की थी, लेकिन अब इमरान खान के नेतृत्व में उनकी लालच और विफलताओं के कारण हमारी नीति है कि मुजफ्फराबाद को कैसे बचाया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा समेत हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठायेंगे। कश्मीर को लेकर राष्ट्र को अपने संबोधन में खान ने पाकिस्तान के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार कश्मीरियों के साथ खड़ी रहेगी।

 

जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान में हंगामा जारी है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि हमारी कश्मीर नीति पहले श्रीनगर पर कब्जा करने की थी, लेकिन अब इमरान खान के नेतृत्व में उनकी लालच और विफलताओं के कारण हमारी नीति है कि मुजफ्फराबाद को कैसे बचाया जाए।

कश्मीर पर अपने रुख से लोगों का ध्यान आकर्षित करने में पाकिस्तान के नाकाम रहने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा समेत हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठायेंगे।

भारत द्वारा पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाये जाने के बाद कश्मीर को लेकर राष्ट्र को अपने संबोधन में खान ने पाकिस्तान के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार कश्मीरियों के साथ खड़ी रहेगी जब तक भारत घाटी में पाबंदियां नहीं हटा लेता।

कश्मीर पर आंखें तरेरने वाले पाकिस्तान को इन दिनों पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जाने का डर सता रहा है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने मंगलवार को कहा कि पहले हम कश्मीर की बात करते थे, अब हम योजना बना रहे हैं कि मुजफ्फराबाद को कैसे बचाया जाए।

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो इमरान खान सरकार पर लानतें भेजते नजर आए। बिलावल ने कहा कि जितना नाम ये हुकूमत हुआ है कोई और सरकार नहीं रही। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन ने कहा कि इमरान सरकार सोती रही है और कश्मीर हमारे साथ से निकल गया।

 इमरान खान पर बरसते हुए बिलावल ने कहा, "कश्मीर पर पहले हमारी पॉलिसी क्या होती थी, पहले हमारी पॉलिसी होती थी कि श्रीनगर कैसे लेंगे? अब इमरान की नाकामी के बाद...इनकी नाकामी और इनकी लालच की वजह से...पाकिस्तान का क्या पॉजिशन है...कि हम मुजफ्फराबाद को कैसे बचाएंगे. ये आज पाकिस्तान की विदेश नीति की पॉजिशन है।"

बता दें कि मुजफ्फराबाद पाक अधिकृत कश्मीर की राजधानी है. मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान ने एक कथित प्रधानमंत्री बैठा रखा है। POK का प्रधानमंत्री पाकिस्तानी हुक्मरानों और पाक सेना के जनरलों के आदेश पर काम करता है।

टॅग्स :पाकिस्तानआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)धारा ३७०इमरान खानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला