लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के 2023 विश्व कप के लिए भारत आने पर सामने आई बिलावल की प्रतिक्रिया, कहा- 'उम्मीद है हम उस स्थिति में नहीं...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 5, 2023 17:28 IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत में 2023 विश्व कप में अपने देश की क्रिकेट टीम भेजने पर प्रतिक्रिया दी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भारत द्वारा आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के लिए 4-5 मई को गोवा आए थे।बिलावल गुरुवार को गोवा पहुंचे।पिछले 12 वर्षों में भारत का दौरा करने वाले बिलावल भुट्टो जरदारी पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री हैं।

बेनौलिम (गोवा): पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत में 2023 विश्व कप में अपने देश की क्रिकेट टीम भेजने पर कहा कि उम्मीद है हम उस स्थिति में नहीं हैं जहां खेल को नुकसान उठाना पड़े। समाचार एजेंसी एएनआई ने रॉयटर्स का हवाला देते हुए यह जानकारी साझा की। बता दें कि जरदारी भारत द्वारा आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के लिए 4-5 मई को गोवा आए थे। 

एससीओ के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक गुरुवार शाम यहां ताज एक्सोटिका रिसॉर्ट में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के साथ शुरू हुई, लेकिन मुख्य विचार-विमर्श शुक्रवार को हुआ। जयशंकर ने आने वाले प्रत्येक विदेश मंत्री का हाथ मिलाकर नहीं बल्कि नमस्ते के साथ अभिवादन किया। बिलावल गुरुवार को गोवा पहुंचे। 

पिछले 12 वर्षों में भारत का दौरा करने वाले बिलावल भुट्टो जरदारी पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री हैं। वर्ष 2011 में पाकिस्तान की तत्कालीन विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने भारत का दौरा किया था और अपने तत्कालीन समकक्ष एस एम कृष्णा के साथ बातचीत की थी। भारत ने समूह के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में एससीओ विदेश मंत्रियों के सम्मेलन की मेजबानी की।

एससीओ एक प्रभावशाली आर्थिक और सुरक्षा समूह है तथा यह सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक बनकर उभरा है। एससीओ की स्थापना रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने 2001 में शंघाई में एक सम्मेलन में की थी। भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके स्थायी सदस्य बने थे।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :बिलावल भुट्टो जरदारीपाकिस्तान क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबॉल टेम्परिंग की वजह से आपसे गेंद छीनी, आपकी क्या राय है?, मुझे कुछ नहीं पता,कैमरों में देखेंगे और करेंगे बात, रमीज़ राजा ने शाहीन अफरीदी से पूछा, वीडियो

क्रिकेटखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर भी पीएसएल को दे रहे झटका?, क्या पाकिस्तान क्रिकेट फिर शर्मिंदा होगा?, क्या कर रहे मोहसिन नकवी?

क्रिकेट26 मार्च से PSL और 28 मार्च से IPL?, 3 दिन में 2 खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ आईपीएल पहुंचे?, गुडाकेश मोती, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ओटनेल बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन नहीं खेलेंगे?

क्रिकेट'ICC ट्रॉफी चोरी करके लेके आनी है?': बांग्लादेश से 2-1 से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर बरसे कामरान अकमल

क्रिकेटBAN vs PAK: बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 से जीती वनडे सीरीज, तस्किन अहमद ने झटके 4 विकेट, बेकार गया आग़ा का शतक

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल