लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने बौद्ध अनुयायियों को दी वेसाक की शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: May 27, 2021 10:14 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 मई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने वेसाक के अवसर पर बौद्ध समुदाय के लोगों को बुधवार को शुभकामनाएं दीं।

वेसाक-बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

बाइडन ने अपने संदेश में कहा, ‘‘मैं और (प्रथम महिला) जिल (बाइडन) अमेरिका एवं दुनियाभर में रहने वाले बौद्ध अनुयायियों को बुद्ध के जन्म, बुद्धत्व की प्राप्ति और महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाए जाने वाले वेसाक की शुभकामनाएं देता हूं।’’

उन्होंने कहा कि मोमबत्ती जलाकर इस अवसर को मनाना लोगों को दया, मानवता एवं नि:स्वार्थ भावना की बौद्ध धर्म की शिक्षाओं की याद दिलाता है।

बाइडन ने कहा, ‘‘इस अवसर पर हम अमेरिका में बौद्ध अनुयायियों के योगदानों को भी याद करते है, जो उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर काम कर रहे हमारे समुदायों एवं हमारे देश को समृद्ध बनाते हैं।’’

इस बीच, अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका और दुनिया भर में बौद्ध धर्म के अनुयायी बुद्ध के जन्म, उनकी ज्ञान प्राप्ति और उनके परिनिर्वाण की याद में वेसाक मनाते हैं। यह दिवस दया, एकता और एक दूसरे का ख्याल रखने की भावना का प्रतीक है। ये सीख आज सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। मैं और (मेरे पति) डग (एम्हॉफ) सभी को वेसाक की शुभकमानाएं देते हैं।’’

‘धर्म इनटू एक्शन फाउंडेशन’ ने बताया कि व्हाइट हाउस ने बौद्ध धर्म की तीन परम्पराओं- महायान, थेरवाद और वज्रयान के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मोमबत्ती जलाकर वेसाक मनाया।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन और अमेरिकी एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवल्पमेंट की प्रशासक सामंता पावर समेत कई अन्य हस्तियों ने वेसाक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'