लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति के रूप में पहले दिन से ही जलवायु, वायरस पर ट्रंप की नीतियों को बदलेंगे बाइडन

By भाषा | Updated: January 21, 2021 00:04 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 जनवरी (एपी) राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप की पूर्ववर्ती कुछ नीतियों को बदलने का लक्ष्य रखा है।

वह कई ऐसे फैसलों पर हस्ताक्षर करेंगे जिनसे आव्रजन, जलवायु परिवर्तन और कोरोना वायरस महामारी पर ट्रंप द्वारा लिए गए निर्णयों को पलट दिया जाएगा।

बुधवार को बाइडन ने अमेरिका-मेक्सिको के बीच ट्रंप के आदेश पर बनाई जा रही दीवार के काम को रोकने की योजना बनाई है।

इसके साथ ही उन्होंने कुछ मुस्लिम बहुल देशों से यात्रा पर लगे प्रतिबंध को समाप्त करने का भी निर्णय लिया है।

बाइडन के सहयोगियों के अनुसार वह पेरिस जलवायु समझौते में पुनः अमेरिका को शामिल कर सकते हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन पर ट्रंप द्वारा लिए गए निर्णय को बदल सकते हैं।

नए राष्ट्रपति शपथ लेने के कुछ घंटों के भीतर ही इनसे संबंधित आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे।

पिछले चार साल में लिए गए नीतिगत निर्णयों को पलटने के उद्देश्य से 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद बाइडन ने कहा, “हम तेजी के साथ काम करेंगे क्योंकि हमें इन सर्दियों में बहुत से काम निपटाने हैं। हमें बहुत सी संभावनाओं का सामना करना है, बहुत कुछ ठीक करना है, सुधार करना है, निर्माण करना है और बहुत कुछ पाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल