लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने मैक्रों से की बातचीत, अमेरिका-फ्रांस के संबंधों को मजबूत करने पर दिया जोर

By भाषा | Updated: January 25, 2021 12:06 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 25 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को फ्रांस के अपने समकक्ष एमैनुएल मैक्रों से बातचीत की और द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर दिया।

दोनों नेताओं ने विदेश नीति की साझा प्राथमिकताओं सहित चीन, कोविड-19 वैश्विक महामारी और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एक साथ काम करने का संकल्प किया।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया कि बाइडन ने फोन पर हुई बातचीत के दौरान द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने की इच्छा जाहिर की, दोनों नेताओं ने नाटो और अमेरिका की यूरोपीय संघ के साथ साझेदारी के माध्यम से, अटलांटिक पार संबंध को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।

उसने कहा, ‘‘ नेताओं ने जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 और वैश्विक आर्थिक सुधार जैसी साझा चुनौतियों से निपटने के लिए बहुपक्षीय संगठनों के जरिए करीबी समन्वय की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।’’

व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन और मैक्रों ने चीन, पश्चिम एशिया, रूस और अफ्रीका के साहेल क्षेत्र सहित विदेश नीति की साझा प्राथमिकताओं पर एक साथ काम करने पर सहमति व्यक्त की है।

बाइडन यूरोपीय देशों के नेताओं को फोन कर अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप की ‘अमेरिका पहले’ की नीति के कारण ‘ट्रान्स अटलांटिक’ संबंधों में आए तनाव को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

बाइडन ने नाटो के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की, जो ट्रंप और यूरोपीय नेताओं के बीच विवाद का बड़ा कारण रहा है।

ट्रंप और मैक्रों के बीच सीरिया में युद्ध और पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका को अलग करने जैसे मुद्दों को लेकर भी विवाद रहा है, जिसे बाइडन ने राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के पहले दिन ही बदल दिया था।

बाइडन ने 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मेनुएल लोपेज ओब्राडोर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से भी फोन पर बात की है।

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग और जापान, ब्रिटेन तथा दक्षिण कोरिया के अपने समकक्षों से बातचीत की।

वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, जापान, अफगानिस्तान, दक्षिण कोरिया और इज़राइल के अपने समकक्षों से बातचीत की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर