लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो और मेक्सिको के राष्ट्रपति ओब्राडोर से की बातचीत

By भाषा | Updated: January 23, 2021 11:12 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 जनवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर से फोन पर बातचीत की। यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब उत्तर अमेरिका के पड़ोसी देशों के साथ अमेरिका का संबंध तनावपूर्ण हैं।

कीस्टोन एक्सएल तेल पाइपलाइन के निर्माण पर रोक लगाने के लिए कार्यकारी आदेश जारी करने के बाद बाडइन की कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बातचीत हुई है। ट्रूडो ने इस सप्ताह सार्वजनिक तौर पर बाइडन के इस फैसले पर निराशा जाहिर की थी। यह परियोजना लंबे समय से विवाद के घेरे में है। इसके तहत कनाडा के प्रांत अल्बर्टा से करीब 800,000 बैरल तेल को टेक्सास गल्फ कोस्ट तक पहुंचाने की योजना है और इसके मद्देनजर यह पाइपलान मोन्टाना, साउथ डकोटा, नेब्रास्का, कंसास और ओकलाहोमा से होकर गुजरेगी।

कनाडा के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि निजी बातचीत में बाइडन ने ट्रूडो को बताया कि वह आदेश जारी करके चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादे को पूरा कर रहे थे। अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

वहीं बाइडन ने शुक्रवार को मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर से बातचीत की। मेक्सिको के राष्ट्रपति ने कुछ दिन पहले ही अमेरिका के मादक पदार्थ प्रवर्तन प्रशासन पर आरोप लगाया था कि यह एजेंसी देश (मेक्सिको) के पूर्व रक्षा मंत्री पर मादक पदार्थ तस्करी के झूठे आरोप लगा रही है। पिछले साल अक्टूबर में लॉस एंजिलिस में पूर्व रक्षा मंत्री जनरल सल्वाडोर कीनफ्यूगोस को गिरफ्तार कर लिया गया गया था।

मेक्सिको ने उनकी रिहाई की मांग करते हुए चेतावनी दी थी कि अगर पूर्व रक्षा मंत्री पर लगे आरोप वापस नहीं लिए जाते हैं और उन्हें वापस नहीं भेजा जाता है तो वे मेक्सिको में अमेरिकी अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगा देंगे।

लोपेज ने एक बयान में कहा कि बाइडन के साथ बातचीत ‘ मैत्रिपूर्ण और सम्मानजनक’ तरीके से संपन्न हुई। दोनों ने कोविड-19 और आव्रजन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

शुक्रवार को बाइडन से बातचीत से पहले ट्रूडो नें संवददाताओं से कहा था कि इस परियोजना पर बाइडन के साथ अपने मतभेदों को वह अमेरिका-कनाडा के बीच तनाव का स्रोत नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ संबंध हमेशा बिल्कुल उत्तम रूप में नहीं रहने जा रहा है और वे बाइडन के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना