लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कोरोना वायरस के कारण बेरोजगार हो चुकी महिला से की फोन पर बातचीत

By भाषा | Updated: February 7, 2021 08:36 IST

Open in App

विलमिंगटन, सात फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना वायरस महामारी के कारण अपनी नौकरी गंवा चुकी कैलिफोर्निया की एक महिला ने फोन पर बातचीत की।

व्हाइट हाउस ने कहा कि यह आम अमेरिकियों से बाइडन का सीधा संवाद बढ़ाने का प्रयास है।

व्हाइट हाउस ने शनिवार को ढाई मिनट का एक वीडियो जारी किया, जिसमें बाइडन मिशेल वोएलकेर्ट के साथ फोन पर बातचीत करते दिख रहे हैं।

मिशेल (47) परिधान बनाने वाली एक स्टार्टअप कंपनी में काम करती थीं, लेकिन जुलाई में उनकी नौकरी चली गई, जिसके बाद उन्होंने बाइडन को पत्र लिखा था। पत्र प्राप्त होने के बाद बाइडन ने उन्हें फोन किया।

महिला ने बाइडन से कहा कि यह उसके लिए मुश्किल समय है और वह नौकरी ढूंढ रही हैं।

बाइडन ने कहा कि उनके पिता कहा करते थे कि नौकरी केवल पैसे के लिए ही जरूरी नहीं है, यह गरिमा और सम्मान से भी जुड़ी होती है। उन्होंने 1,900 अरब डॉलर की अपनी कोरोना वायरस राहत योजना के बारे में बताया, जिसमें मिशेल जैसे लोगों को 1,400 डॉलर और अन्य आर्थिक सहायता दिए जाने की बात की गई है।

महिला ने फोन के बाद ‘सैक्रामेंटो बी’ समाचार पत्र से कहा, ‘‘यह जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है। मैं बहुत खुश हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल