लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने नस्लीय घृणा से प्रेरित अपराधों से निपटने वाले विधेयक पर किए हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: May 21, 2021 08:38 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 मई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोविड-19 महामारी के दौरान एशियाई-अमेरिकियों के खिलाफ अचानक बढ़े नस्लीय घृणा से प्रेरित अपराधों से निपटने के लिए एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए और उम्मीद जताई कि ऐसे अपराधों की जांच अब अधिक सटीकता से होगी ताकि उन्हें खत्म किया जा सके।

बाइडन ने विधेयक पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा, ‘‘इससे विशेष घृणा अपराध ईकाइयां बनाने में संसाधन मुहैया होंगे। साथ ही राज्य और स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के संसाधन मिलेंगे ताकि वे इन जघन्य अपराधों की पहचान कर सकें, इनकी जांच और रिपोर्ट कर सकें।’’ बाइडन के हस्ताक्षर के बाद अब यह विधेयक कानून बन गया है।

इस हफ्ते की शुरुआत में प्रतिनिधि सभा ने कोविड-19 घृणा अपराध कानून पारित कर दिया था। इससे पहले सीनेट ने इसे मंजूरी दे दी थी।

सीनेटर मैजी हिरोनो और सदन में प्रतिनिधि ग्रेस मेंग ने यह विधेयक पेश किया था।

इस विधेयक में एशियाई लोगों के प्रति नस्लीय घृणा से प्रेरित अपराध को रोकने के प्रावधान किए गए हैं। बाइडन ने लोगों से अपने दिल और दिमाग में बदलाव लाने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपना दिल बड़ा करना पड़ेगा। हमें अमेरिकी लोगों के दिलों में बदलाव लाना होगा। मैं तहे दिल से कहता हूं कि नफरत को अमेरिका में पनाह नहीं दी जा सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'