लाइव न्यूज़ :

बाइडेन ने कहा कि वह ‘‘यह चुनाव जीतने की राह पर’’

By भाषा | Updated: November 4, 2020 13:47 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, चार नवम्बर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने बुधवार को कहा वह ‘‘ यह चुनाव जीतने’’ की राह पर हैं और उनकी नजर ‘मिडवेस्टर्न बैटलग्राउंड’ के नतीजों पर है।

बाइडेन ने अपने गृह राज्य डेलावेयर में लोगों से कहा, ‘‘ विश्वास रखें। हम यह चुनाव जीतने वाले हैं।’’

ताजा रिपोर्ट मिलने तक 538 में से बाइडेन को 237 और ट्रंप को 213 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ पर जीत मिल चुकी थी।

व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी को भी कम से कम 270 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ पर जीत दर्ज करनी होगी।

बाइडेन ने बुधवार तड़के एक भाषण में कहा, ‘‘ हमें पता था कि यह लंबा चलने वाला है। लेकिन किसे पता था कि यह अगले दिन सुबह तक पहुंच जाएगा। हम जिस स्थिति में हैं, अच्छा महसूस कर रहे हैं। मैं यहां आपसे कहने आया हूं कि हम यह चुनाव जीतने की राह पर हैं।’’

साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी नजर ‘बैटलग्राउंड’ राज्यों के नतीजों पर है।

‘बैटलग्राउंड’ उन राज्यों को कहा जाता है, जहां रुझान स्पष्ट नहीं होता।

उन्होंने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘ हमें पता था कि डाक-मतपत्रों की वजह से सामान्य से अधिक समय लगने वाला है...हरेक मत की गिनती तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। हरेक वोट के मायने हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें अरिजोना में जीत को लेकर विश्वास था। हमने अभी ही मिनेसोटा में भी जीत हासिल की। जॉर्जिया में अभी गिनती जारी है। विस्कॉन्सिन और मिशिगन को लेकर भी हम फिलहाल अच्छा महसूस कर रहे हैं। हम पेनसिल्वेनिया में भी जीतेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं या डोनाल्ड ट्रंप चुनाव कौन जीता यह घोषित नहीं कर सकते, यह अमेरिकी लोगों का फैसला है।’’

वहीं ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं आज रात एक बयान जारी करूंगा। एक बड़ी जीत।’’

उन्होंने कहा कि वह बड़ी जीत की ओर हैं, लेकिन विपक्ष इसे छीनने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम ऐसा नहीं होने देंगे। मतदान खत्म होने के बाद वोट नहीं डाले जा सकते।’’

इसके थोड़ी देर बाद ही ट्विटर ने ट्रंप के ट्वीट को ‘‘चुनाव के संबंध में गुमराह’’ करने वाला करार देते हुए उसे हटा दिया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी