लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के दिन को याद किया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 00:32 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 अगस्त अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने एक साल पहले आज ही के दिन कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर चुना था और कहा कि इस सफर में उनके जैसा कोई और दोस्त नहीं हो सकता।

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता बाइडन ने 11 अगस्त 2020 को उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के लिए कमला हैरिस के नाम का चयन किया था।

बाइडन ने ट्वीट किया, ‘‘एक साल पहले आज के दिन ही मैंने उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार को चुनने का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय किया था। इस सफर में आपसे बेहतर कोई और साथी नहीं हो सकता था। धन्यवाद कमला हैरिस।’’

हैरिस (56) अपने नामांकन के समय तीसरी ऐसी महिला बन गयीं जिन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया। हैरिस के पहले मुख्य दलों से अलास्का की तत्कालीन गवर्नर सारा पालिन 2008 में, और न्यूयार्क की सांसद गेराल्डिन फरेरो 1984 में उम्मीदवार बनी थीं। हालांकि चुनाव में केवल हैरिस को ही जीत मिल सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने सांसदों को 16 से 18 अप्रैल तक संसद में उपस्थित रहने के लिए जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी