लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने नेतन्याहू पर फलस्तीन के साथ तनाव कम करने के लिये डाला दबाव

By भाषा | Updated: May 19, 2021 23:06 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 19 मई अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को हमास के आतंकियों के साथ लड़ाई खत्म करने के लिये इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर दबाव बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें गाजा हिंसा में “महत्वपूर्ण कमी” की उम्मीद है और वह “संघर्ष विराम का रास्ता” चाहते हैं।

व्हाइट हाउस ने बाइडन और नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई बातचीत का विवरण देते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच गाजा के घटनाक्रम, इजराइल द्वारा हमास तथा अन्य आतंकी तत्वों की क्षमताओं को कम करने की दिशा में हुई प्रगति व क्षेत्रीय सरकारों और अमेरिका द्वारा किये जा रहे कूटनीतिक प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई।

व्हाइट हाउस ने कहा, “राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री से कहा कि उन्हें आज संघर्ष विराम के पथ पर तनाव में महत्वपूर्ण रूप से कमी की उम्मीद है।”

अमेरिका इजराइल का सहयोगी है और अब तक संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संयुक्त बयान का विरोध करता रहा है। फ्रांस, मिस्र और जॉर्डन द्वारा हिंसा समाप्त करने के लिये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव की नवीनतम कोशिश मंगलवार को नाकाम हो गई थी।

सीएनएन की खबर के मुताबिक- बीते एक हफ्ते में राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच चौथी बार हुई फोन पर बातचीत के विवरण से संघर्ष को लेकर व्हाइट हाउस में बढ़ती चिंता परिलक्षित होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'