लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने काबुल हवाई अड्डे पर धमाके के बाद बेनेट के साथ बैठक का कार्यक्रम टाला

By भाषा | Updated: August 27, 2021 00:54 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 अगस्त (एपी) काबुल हवाई अड्डे के बाहर बम धमाकों में अमेरिकी सैनिकों समेत दर्जनभर से ज्यादा लोगों की मौत होने के बाद बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ इजराइल के नए प्रधानमंत्री की पहली बैठक का कार्यक्रम टाल दिया और अफगान शरणार्थियों के विषय पर गवर्नरों के साथ होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया। बाइडन, इजराइल के नए प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के कार्यभार संभालने के बाद उनसे पहली बार मुलाकात करने वाले थे। बाइडन का उन गवर्नरों के एक समूह के साथ डिजिटल माध्यम से बैठक करने का भी कार्यक्रम था, जिन्होंने कहा था कि वे अफगान शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए सहायता करने के इच्छुक हैं। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए धमाके के बाद, व्हाइट हाउस को राष्ट्रपति के कार्यक्रम में फेरबदल करना पड़ा है और अब बाइडन, हवाई अड्डे की स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि बेनेट और बाइडन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है जबकि गवर्नरों की बैठक को रद्द कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?