लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कोरोना वायरस पर नयी रणनीति पेश की, यात्रा के दौरान मास्क पहनना जरूरी

By भाषा | Updated: January 21, 2021 21:11 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 जनवरी (एपी) अमेरिका कोरोना वायरस महामारी के सबसे कठिन और घातक दौर में प्रवेश कर सकता है, ऐसे में राष्ट्रपति जो बाइडन ने टीकाकरण और जांच, स्कूलों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को फिर से खोलने तथा यात्रा के दौरान मास्क पहनने की जरूरत सहित इसका उपयोग बढ़ाने के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति पेश की है।

बाइडन महामारी से बुरी तरह से प्रभावित हुए अल्पसंख्यक समुदायों में असमता भी दूर करेंगे क्योंकि उन्होंने राष्ट्रपति के तौर पर अपने कार्यकाल के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को महामारी से जुड़े 10 शासनादेशों पर हस्ताक्षर किये।

व्हाइट हाउस के अधिकारी जेफ जेइंट्स ने कहा, ‘‘हमें लगभग सभी अमेरिकियों से अपना योगदान देने के लिए कहने की जरूरत है। वायरस को शिकस्त देने के लिए एक समन्वित राष्ट्रव्यापी कोशिश की जरूरत होगी।’’

बाइडन के अधिकारियों ने कहा है कि (डोनाल्ड) ट्रंप प्रशासन द्वारा सत्ता हस्तांतरण में सहयोग के अभाव के चलते ये कोशिशों प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि टीके के वितरण पर अपने पूर्वाधिकारियों के कार्यों को पूरी तरह से नहीं पाए हैं।

वे आर्थिक राहत एवं कोविड-19 प्रतिक्रिया के लिए 1.9 खरब डॉलर पाने के लिए अमेरिकी संसद पर निर्भर हैं।

बाइडन ने महामारी के खिलाफ अभियान की तात्कालिकता को स्वीकार करते हुए कहा, ‘‘हम ऐसे समय में प्रवेश कर रहे हैं जो वायरस का सबसे कठिन और सर्वाधिक घातक अवधि हो सकती है। ’’

उन्होंने अमेरिका के लोगों से देश में महामारी से मरने वाले चार लाख से अधिक लोगों की याद में कुछ पल के लिए मौन रखने की अपील करने से पहले यह कहा।

वहीं, कोविड-19 पर बाइडन के शीर्ष मेडिकल सलाहकार डॉ एंथनी फाउची ने कहा है कि राष्ट्रपति पूरे विश्व में कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराने, जांच और इलाज के संबंध में बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी करेंगे।

फाउची ने यह भी कहा कि अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में अमेरिकी कर्मचारियों की कटौती की प्रक्रिया को रोकेगा और संगठन के प्रति अपनी वित्तीय बाध्यताओं को पूरा करेगा।

गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन से डब्ल्यूएचओ को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

फाउची ने कहा कि राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी करेंगे, जिसमें दुनियाभर के गरीब अथवा अमीर देशों में जरूरतमंद लोगों को कोविड-19 टीके उलब्ध कराने की 'कोवैक्स' परियोजना में शामिल होने की अमेरिका की मंशा को दर्शाया जाएगा।

यात्रा के लिए मास्क पहनने के दिशानिर्देश को बाइडन द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। यह हवाईअड्डों, विमानों, जहाजों, इंटरसिटी बसों, ट्रेनों और सार्वजनिक परिवहन में लागू होगा। विदेश से आने वाले यात्रियों को अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले अवश्य ही कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी और पहुंचने पर कुछ दिन पृथक रखा जाएगा। बाइडन ने संघीय कार्यालयों में मास्क पहनने के आदेश दिये हैं।

उल्लेखनीय है कि ट्रंप प्रशासन के दौरान मास्क पहनने को वैकल्पिक रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!