लाइव न्यूज़ :

बाइडन मान रहे वायरस से मिल चुकी है ‘‘आजादी’’, लेकिन कोविड-19 का अंत बाकी

By भाषा | Updated: July 4, 2021 21:44 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार जुलाई (एपी) कोरोना वायरस महामारी के बीच पद संभालने के छह महीने बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जश्न मनाना चाहते हैं।

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के संबंध में पत्रकारों के ‘‘नकारात्मक’’ सवाल को टालते हुए बाइडन ने शुक्रवार को कहा, ‘‘यह छुट्टी वाला सप्ताहांत है। मैं छुट्टियां मनाने जा रहा हूं।’’

अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद से 6,05,000 से ज्यादा लोगों की मौत और बड़ी तबाही के बाद बाइडन चाहते हैं कि अब देश के लोग भी छुट्टियां मनाएं। व्हाइट हाउस ने उपस्थित लोगों को प्रोत्साहित किया और वायरस से ‘‘आजादी’’ के उपलक्ष्य में आतिशबाजी करने को कहा।

अमेरिका के लिए यह खुशी का समय है क्योंकि टीकाकरण अभियान में तेजी के कारण संक्रमण के मामलों और मौतों की संख्या कम हो गयी है। कारोबार और रेस्तरां भी खुल गए हैं और रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं तथा लोग महामारी से पहले की तरह घूमने फिरने के लिए निकल रहे हैं। हालांकि, यह नहीं कहा जा सकता कि ‘‘मिशन’’ पूरा हो चुका है क्योंकि संक्रमण से अब भी रोज 200 से ज्यादा लोगों की मौतें हो रही हैं और दुनिया के दूसरे हिस्से में इसका प्रसार हो रहा है। वहीं, देश में लाखों ऐसे लोग हैं, जो टीका नहीं लगवाना चाहते हैं।

‘जॉन कोचरन वीए मेडिकल सेंटर एंड सेंट लुइस बोर्ड ऑफ हेल्थ’ में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर माती हातश्वाओ ने कहा, ‘‘अगर आपने टीके ले लिए हैं तो सबसे बड़ा काम किया है। यदि आपने टीके की खुराक नहीं ली है तो आपको सतर्क रहना चाहिए।’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि यह जरूर कहा जा सकता है कि टीकाकरण के मामले में देश बेहतर स्थिति में है।

बाइडन रविवार को व्हाइट हाउस के दक्षिणी लॉन में अपने कार्यकाल के सबसे बड़े आयोजन की मेजबानी कर रहे हैं। बाइडन ने कहा, ‘‘इस साल चार जुलाई की तारीख पिछले साल की चार जुलाई से अलग है...अगले साल हम कुछ और बेहतर स्थिति में होंगे।’’

बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने ‘अमेरिका बैक टुगेदर’ के बैनर तले कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार को लेकर प्रचार किया। राष्ट्रपति ने उम्मीद जतायी थी कि रविवार तक देश की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी का टीकाकरण हो जाएगा लेकिन रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 67 प्रतिशत का टीकाकरण हुआ है। वहीं, करीब 1,000 काउंटी में टीकाकरण दर 30 प्रतिशत से नीचे रहने पर संघीय सरकार ने आगाह करते हुए कहा है कि पाबंदियों में ढील से इन जगहों पर संक्रमण तेजी से फैल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब